Watermelon Prices: देश के फल बाजारों से लेकर सोशल मीडिया तक, इस समय 'तरबूज' चर्चा का विषय बना हुआ है। ईरान युद्ध और मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के कारण भारतीय तरबूज की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। रमजान के महीने में, जब खाड़ी देशों में भारतीय तरबूज की भारी मांग होती थी, वहां निर्यात ठप होने से घरेलू बाजारों में इसकी आवक अचानक बढ़ गई है जिससे कीमतें औंधे मुंह गिर गई है।
