डरावनी शक्ल और दिल छूने वाली आवाज, क्या है इस अजीब पक्षी की अनसुनी कहानी?

सोचिए कि आप शांत रात में किसी जंगल में हैं और अचानक आप एक ऐसी आवाज सुनते हैं जो आपके मन को छू जाए। आप उस आवाज के पीछे चलते हैं और जो दिखता है, वो हैरान कर देने वाला होता है।

अपडेटेड Aug 01, 2025 पर 18:20
Story continues below Advertisement

एक अजीब-सा पक्षी, जिसकी बड़ी-बड़ी आंखें और बनावट किसी बेबी ड्रैगन जैसी लगती है लेकिन असल में यह है पोटू। इसका अजीबोगरीब चेहरा और बड़ी गोल आंखें जरूर चौंकाती हैं, लेकिन इसकी आवाज काफी मधुर होती है।

यह रात में सक्रिय रहने वाला पक्षी साउथ और सेंट्रल अमेरिका के जंगलों में पाया जाता है। इसकी बनावट और आवाज इसे औरों से अलग बनाती है।

पोटू की गोल, बड़ी आंखें, लंबा चेहरा और मुंह इसके लुक को ड्रैगन जैसा बनाते हैं। लेकिन डरने की बात नहीं, ये बेहद शांत प्राणी है।

दरअसल जब जंगल सोता है, तब पोटू अपनी लंबी, गूंजती और उदासी से भरी आवाज से वातावरण में एक अलग जादू घोल देता है।

दिन में यह पक्षी पेड़ की टहनी जैसा दिखता है। उसकी बॉडी और रंग इतने मिलते-जुलते हैं कि उसे पहचानना मुश्किल हो जाता है।

पोटू पक्षी अंडा देने के लिए घोंसला नहीं बनाता। ये अंडा सीधे पेड़ की दरार या तने पर दे देता है और प्रकृति के भरोसे छोड़ देता है।

इसके विचित्र चेहरे और अजीब हावभाव वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुईं। लोग इसे एनिमेशन कैरेक्टर या एलियन तक समझने लगे।

हालांकि यह पहली नजर में थोड़ा अजीब लग सकता है, मगर यह न पूरी तरह से हानिरहित है और न ही किसी को नुकसान पहुंचाता है। यह मुख्यतः ब्राजील, इक्वाडोर, पेरू जैसे घने जंगलों में पाया जाता है, जहां रातें रहस्यों से भरी होती हैं।

बता दें कि यह पक्षी उड़ते समय कीड़े पकड़ता है जैसे फतिंगे, मच्छर और दूसरे छोटे कीड़े। इसका भोजन पूरी तरह रात में ही जुटता है। पोटू प्रकृति की उस सुंदर विविधता का उदाहरण है जो हमें बताती है कि हर जीव का अपना अनोखा स्थान और सुंदरता होती है, चाहे वो पहली नजर में कितना ही अजीब क्यों न लगे।

Story continues below Advertisement