Snake attracting plants: इन पौधों को घर पर लगाया तो लगेगा सांपों का मेला, कभी न करें ऐसी गलती

Snake attracting plants: अगर आपको गार्डनिंग पसंद है तो कुछ पेड़-पौधे लगाने से पहले सावधानी बरतें, क्योंकि ये सांपों के लिए पसंदीदा ठिकाने बन सकते हैं। अगर आपने गलती से इन्हें अपने आंगन या बगीचे में लगा लिया, तो हो सकता है कि सांपों का आना-जाना बढ़ जाए और आपका गार्डन उनके छिपने की जगह बन जाए

अपडेटेड Apr 04, 2025 पर 10:25 AM
Story continues below Advertisement
Snake attracting plants: चंदन की खुशबू जितनी इंसानों को भाती है, उतनी ही सांपों को भी पसंद आती है।

घर का आंगन हो या बालकनी—जब वो हरियाली से सजा होता है तो मन खुद-ब-खुद तरोताजा हो जाता है। पौधों की ठंडी छांव, उनकी खुशबू और ताजगी, घर को स्वर्ग सा बना देती है। गार्डनिंग न सिर्फ पर्यावरण के लिए फायदेमंद है, बल्कि मानसिक सुकून और सौंदर्य भी प्रदान करती है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आपके ये प्यारे पेड़-पौधे अनजाने में किसी और मेहमान को आमंत्रित कर रहे हैं? जी हां, कुछ पौधे ऐसे होते हैं जो आपके गार्डन को जितना हरा-भरा बनाते हैं, उतना ही वो सांपों के लिए "ड्रीम होम" बन सकते हैं।

इन पौधों की बनावट, छाया और खुशबू सांपों को बहुत भाती है। वो इन पेड़ों के नीचे आराम फरमाते हैं, छिपते हैं और मौका मिलते ही शिकार पर भी निकल पड़ते हैं। ऐसे में ये जानना बेहद जरूरी हो जाता है कि कौन-से पौधे हमारे घर के लिए सुंदरता का कारण हैं और कौन-से एक छुपा हुआ खतरा।

1. चंदन का पेड़


चंदन की खुशबू जितनी इंसानों को भाती है, उतनी ही सांपों को भी पसंद आती है। ये पेड़ ठंडक देते हैं और इसकी घनी पत्तियों के बीच सांप आसानी से छिप सकते हैं। विज्ञान भी इस बात की पुष्टि करता है कि सांपों में सूंघने की क्षमता बेहद तेज होती है, और यही वजह है कि चंदन जैसे महकते पेड़ों पर वे ज्यादा मंडराते हैं।

2. नींबू का पेड़

नींबू के पेड़ को कीड़े-मकौड़े, पक्षी और चूहे बेहद पसंद करते हैं। ये सभी सांपों के प्रिय शिकार हैं। इसलिए सांप इन पेड़ों के आसपास मंडराते हैं, ताकि शिकार को आसानी से पकड़ा जा सके। यानी नींबू का पेड़ सांपों को सीधे न सही, पर इंडिरेक्टली जरूर आकर्षित करता है।

3. देवदार

देवदार का पेड़ आमतौर पर ऊंचा और घना होता है। ये सांपों को ठंडी छांव और सुरक्षित छिपने की जगह देता है। यदि आपके घर के आसपास कोई देवदार का पेड़ है, तो बेहतर होगा कि समय-समय पर जांच करते रहें, क्योंकि ये पेड़ उनके लिए एक अच्छा ठिकाना बन सकता है।

4. क्लोवर प्लांट

क्लोवर प्लांट यानी तिपतिया घास जमीन से बिल्कुल सटा होता है। सांप इसकी झाड़ियों में खुद को छिपा सकते हैं और आराम से विश्राम कर सकते हैं। इसकी बनावट ऐसी होती है कि इसमें सांप आसानी से ‘इनविजिबल’ हो जाते हैं। बच्चों या पालतू जानवरों के लिए ये बेहद खतरनाक हो सकता है।

5. सरू (Cypress)

सरू एक सजावटी पौधा है जो देखने में जितना आकर्षक है, उतना ही जोखिम भरा भी हो सकता है। इसकी पत्तियां बारीक होती हैं और झाड़ीनुमा घनी संरचना में सांपों को छिपने के लिए पर्याप्त जगह मिल जाती है। इसलिए इसे लगाने से पहले दो बार सोचें।

6. जैस्मिन

जैस्मिन का पौधा आमतौर पर लोग इसके फूलों की भीनी खुशबू और सकारात्मक ऊर्जा के लिए लगाते हैं। लेकिन इसकी छायादार बनावट और नमी भी सांपों को लुभाती है। इसलिए जैस्मिन लगाते वक्त सावधानी बरतें और आस-पास के इलाके की सफाई बनाए रखें।

क्या करें, क्या न करें?

ऐसे पौधों की नियमित कटाई-छंटाई करें।

गार्डन को साफ-सुथरा रखें, पत्तों का ढेर न लगने दें।

पेड़-पौधों के नीचे पत्थर या गमले हटा दें जहां सांप छिप सकते हैं।

गार्डन लाइट्स लगाएं जिससे रात में अंधेरा न रहे।

समय-समय पर एक्सपर्ट्स से घर की जांच कराएं।

Moradabad Road Accident: गूगल मैप फिर बना जानलेवा, कार में तड़प-तड़प कर सिमरन और शिवानी की मौत

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।