Honeymoon Spot for Snakes: सांपों का ‘लव फेस्टिवल’, 75000 सांप करते हैं मिलन, नागिन को ऐसे रिझाते हैं नाग

Honeymoon Spot for Snakes: आमतौर पर सांपों को देखकर लोग डर जाते हैं, लेकिन एक जगह ऐसी है जहां लोग इनके मिलन का नजारा देखने पहुंचते हैं। हर वसंत में 75,000 से ज्यादा ईस्टर्न गार्टर सांप यहां इकट्ठा होकर साथी ढूंढते हैं। यह अनोखा दृश्य वैज्ञानिकों के लिए भी काफी रोचक और अध्ययन योग्य बन जाता है

अपडेटेड May 03, 2026 पर 11:00 AM
Story continues below Advertisement
Honeymoon Spot for Snakes: यह जगह सिर्फ देखने के लिए नहीं, बल्कि सीखने के लिए भी खास है।

सांप का नाम सुनते ही ज्यादातर लोगों के मन में डर बैठ जाता है और वो उनसे दूर रहना ही बेहतर समझते हैं। लेकिन दुनिया में एक ऐसी जगह भी है, जहां यही डर लोगों के लिए आकर्षण बन जाता है। यहां हर साल हजारों की संख्या में सांप एक साथ नजर आते हैं और इस अनोखे दृश्य को देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं। ये नजारा पहली नजर में भले ही डरावना लगे, लेकिन इसमें छिपा प्राकृतिक संतुलन और जीवों का व्यवहार इसे बेहद दिलचस्प बना देता है।

खासकर वसंत ऋतु में जब ये सांप अपने बिलों से बाहर निकलते हैं, तो बेहद खुबसुरत लगते है। प्रकृति का ये अद्भुत दृश्य लोगों को न सिर्फ रोमांचित करता है, बल्कि उन्हें वन्य जीवन के बारे में नई समझ भी देता है।

 ‘सांपों का शहरक्यों कहलाता है ये स्थान?


कनाडा के मैनिटोबा में मौजूद नार्सिस नाम की जगह हर साल वसंत में सांपों से भर जाती है। यहां एक-दो नहीं, बल्कि हजारों की संख्या में सांप दिखाई देते हैं। यही वजह है कि इसे “स्नेक कैपिटल” या सांपों का खास ठिकाना कहा जाता है।

सर्दी के बाद शुरू होता है अनोखा सफर

सर्दियों के दौरान ये सांप जमीन के नीचे छिपे रहते हैं। जैसे ही मौसम गर्म होता है, ये बाहर निकलते हैं और साथी की तलाश में एक जगह जमा होने लगते हैं। यही पल इस जगह को खास बना देता है।

प्यार का अनोखा तरीका

यहां सांपों का मिलन भी काफी अलग होता है। कई नर सांप एक मादा के चारों ओर इकट्ठा होकर उसे आकर्षित करने की कोशिश करते हैं। इस अजीब लेकिन दिलचस्प प्रक्रिया को “मेटिंग बॉल” कहा जाता है, जो देखने में बेहद अनोखी लगती है।

इंसानों ने बदली सांपों की किस्मत

पहले सड़क पार करते समय कई सांप वाहनों के नीचे आ जाते थे। लेकिन अब उनकी सुरक्षा के लिए खास सुरंगें और बाड़ बना दी गई हैं, जिससे वे बिना खतरे के अपना सफर तय कर सकें।

ये जगह सिर्फ देखने के लिए नहीं, बल्कि सीखने के लिए भी खास है। वैज्ञानिक यहां आकर सांपों के व्यवहार को समझते हैं, वहीं आम लोग इस अनोखे नजारे को देखकर हैरान रह जाते हैं। डर और रोमांच का ऐसा मेल शायद ही कहीं और देखने को मिलता हो।

UP News: सिद्धार्थनगर में रील के चक्कर में पानी की टंकी में फंस गए 5 बच्चे! एयरफोर्स ने ऐसे बचाई जान, एक युवक की चली गई जान, देखें वीडियो

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।