Get App

Snake: बरसात में शहर बन रहा सांपों का नया अड्डा, तीसरी मंजिल तक पहुंच रहे रेंगते खतरे

Snake News: दिल्ली में बारिश के साथ सांपों का खतरा भी बढ़ गया है। हाल ही में एक इमारत की तीसरी मंजिल पर रसोई में सांप दिखा, जिससे हड़कंप मच गया। मानसून के कारण सांप अपने ठिकानों से बाहर निकलकर शहरी इलाकों की ओर बढ़ रहे हैं, जिससे लोगों में डर और चिंता का माहौल है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 22, 2025 पर 11:40 AM
Snake: बरसात में शहर बन रहा सांपों का नया अड्डा, तीसरी मंजिल तक पहुंच रहे रेंगते खतरे
Snake News: मानसून में जेएनयू से कोबरा और ईस्ट ऑफ कैलाश की रसोई से रैट स्नेक बचाया गया।

दिल्ली में बारिश के साथ ही एक और खतरा चुपके से घरों में घुसने लगा है—सांप। हाल ही में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया जब राजधानी की एक रिहायशी बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर स्थित रसोई में एक सांप पाया गया। इस घटना ने इलाके में दहशत फैला दी। लोगों ने तुरंत वाइल्डलाइफ एसओएस की आपातकालीन हेल्पलाइन पर कॉल किया, जिसके बाद एनजीओ की रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर सांप को सुरक्षित पकड़ा। बताया गया कि यह सांप काले क्रॉसबैंड वाला पीले रंग का, पतला और गैर विषैला था।

विशेषज्ञों का मानना है कि मानसून की बारिश ने सांपों को उनके प्राकृतिक आवास से बाहर निकलने पर मजबूर कर दिया है, जिसके कारण ये अब शहरी इलाकों और ऊंची इमारतों तक पहुंचने लगे हैं।

दिल्ली-एनसीआर से लेकर कश्मीर तक बढ़े मामले

दिल्ली, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, और आगरा जैसे शहरों में पिछले कुछ हफ्तों में दर्जनों सांपों को रेस्क्यू किया गया है। किचन की अलमारी से लेकर कार के बोनट और मुर्गीघर तक – सांप हर जगह देखे गए हैं। कश्मीर में भी ऐसी ही घटनाएं सामने आई हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें