Snow Moon Feb 2026: फरवरी का महीना खगोल शास्त्र या चांद-सितारों में दिलचस्पी रखने वालों के बहुत खास होने वाला है। इस महीने की शुरुआत स्नो मून से होगी और बीच में सूर्य ग्रहण का दुर्लभ नजारा भी देखने को मिलेगा। फिलहाल बात करते हैं स्नो मून की। फरवरी में पड़ने वाली पूर्णिमा के चांद को सदियों पहले ‘स्नो मून’ नाम दिया गया था। इस नाम के साथ रोचक इतिहास जुड़ा है, जिसका जिक्र ‘द ओल्ड फार्मर्स अल्मनैक’ में 1760 के दशक में मिलता है। चमकीले सफेद नजर आने वाले पूर्णिमा के इस चांद को ‘हंगर मून’ और ‘स्टॉर्म मून’ के नाम से भी जाना जाता है। आइए जानें इसे स्नो मून क्यों कहा जाता है? क्या इस चांद के साथ बर्फबारी होती है या कोई और रोचक इतिहास जुड़ा है इससे?
