Surya Grahan 2026 Date: साल 2026 में भी पिछले साल की तरह चार ग्रहण होंगे, जिसकी शुरुआत फरवरी 2026 में सूर्य ग्रहण के साथ होगी। साल का पहला सूर्य ग्रहण एक वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा, जिसे रिंग ऑफ फायर कहते हैं। यह फाल्गुन मास की अमावस्या तिथि को लगेगा। खगोल शास्त्र में दिलचस्पी रखने वाले सभी लोगों के लिए यह काफी महत्वपूर्ण घटना है। बता दें, सूर्य ग्रहण हमेशा अमावस्या को लगता है, जबकि चंद्र ग्रहण पूर्णिमा के दिन लगता है। साल के पहले सूर्य ग्रहण की तारीख और समय के बारे में जानने के साथ लोग ये भी जानना चाहते हैं कि इसे भारत में देखा जा सकेगा या नहीं? इन सभी सवालों के जवाब जानने के लिए आगे पढ़ें।
