Solar Eclipse 2026: 17 फरवरी को लग रहा सूर्य ग्रहण होगा बहुत खास, जानें इसे देखने का समय और भारत के लोग इसे कैसे देख पाएंगे?

Solar Eclipse 2026: साल का पहला सूर्य ग्रहण बहुत खास होगा। ये ग्रहण 17 फरवरी को फाल्गुन अमावस्या के दिन लगेगा। ये वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा, जिसे ‘रिंग ऑफ फायर’ भी कहा जाता है। आइए जानें इस ग्रहण का समय क्या , और भारत के लोग इसे कैसे देख पाएंगे

अपडेटेड Feb 13, 2026 पर 2:34 PM
Story continues below Advertisement
17 फरवरी को होने वाला इस साल का पहला सूर्य ग्रहण एक वलयाकार ग्रहण होगा।

Solar Eclipse 2026: साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण कुछ ही दिनों में होने वाला है। यह दुर्लभ और अद्भुत खगोलीय घटना तब होती है जब पृथ्वी और सूरज के बीच चंद्रमा आ जाता है। चंद्रमा पृथ्वी से सबसे अधिक दूरी पर होता है, इसलिए वो सूरज को पूरा नहीं ढक पाता है। इस स्थिति में सूरज के बीचों-बीच चंद्रमा की छाया रहती है और रोशनी का एक चमकदार बाहरी घेरा बन जाता है। इसे ही ‘रिंग ऑफ फायर’ कहा जाता है। 17 फरवरी को होने वाला इस साल का पहला सूर्य ग्रहण एक वलयाकार ग्रहण होगा।

सूर्य ग्रहण का समय

यह सूर्य ग्रहण 17 फरवरी 2026, मंगलवार के दिन लगेगा। ग्रहण भारतीय समय के मुताबिक, शाम 5 बजकर 26 मिनट पर शुरू होगा और इसका समापन शाम 7 बजकर 57 मिनट पर होगा।

क्या भारत में दिखेगा फरवरी 2026 का सूर्य ग्रहण?

द संडे गार्डियन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस घटना के कुछ हिस्से दक्षिणी अर्जेंटीना, चिली, दक्षिण अफ्रीका के कुछ हिस्सों और आस-पास के समुद्रों में देखे जा सकते हैं। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के मुताबिक, 17 फरवरी को सूर्य ग्रहण सुबह 7:01 बजे (अमेरिकी समयानुसार) शुरू होगा। यह लगभग पूरी तरह अंटार्कटिका के दूरदराज बर्फीले मैदानों के ऊपर से गुजरेगा। इसका मतलब है कि रिंग ऑफ फायर सिर्फ बर्फीले महाद्वीप से दिखाई देगा। हालांकि, दक्षिण अमेरिका और दक्षिणी अफ्रीका के कुछ हिस्सों में आंशिक सूर्य ग्रहण लगेगा।

सूर्य ग्रहण को अटार्कटिका, अर्जेंटीना, बोत्सवाना, ब्रिटिश इंडियन ओशन क्षेत्र, चिली, कोमोरोस, इस्वातिनी (स्वाजीलैंड), फ्रांसीसी दक्षिणी क्षेत्र, लेसोथो, मेडागास्कर, मलावी, मॉरीशस, मायोटे, मोजाम्बिक, नामीबिया, रियूनियन आईलैंड्स, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिणी जॉर्जिया/सैंडविच आईलैंड्स, तंजानिया, जाम्बिया और जिम्बॉब्वे में देखा जा सकता है। हालांकि, यह सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा।


ग्रहण का लाइव फीड यहां देखें

ग्रहण का दुर्लभ नजारा कोई भी मिस नहीं करना चाहता। ऐसे लोग ग्रहण की लाइव फीड देख सकते हैं। Timeanddate.com, EarthSky's YouTube Channel और Space.com जैसे पोर्टल पर इसका सजीव प्रसारण देखा जा सकता है।

कब लगता है सूर्य ग्रहण?

पृथ्वी के सबसे नजदीक का सितारा सूर्य अपने स्थान पर स्थित है। सूर्य की पृथ्वी परिक्रमा करती है। चंद्रमा भी पृथ्वी की तरह सूर्य की परिक्रमा करता है, लेकिन चांद धरती का भी चक्कर लगाता है। कई बार चंद्रमा घूमते हुए सूर्य और पृथ्वी के बीच में आ जाता है। इससे कुछ समय के लिए सूर्य के प्रकाश को धरती पर आने से रोक देता है।

इस खोगलीय घटना को सूर्य ग्रहण कहा जाता है। इस दौरान चंद्रमा की परछाई धरती पर पड़ती है। इस खगोलीय घटना के समय जिस स्थान पर परछाई पड़ती है, वहां पर आसमान में सूर्य आधा या पूरा हिस्सा ढका नजर आएगा। साल का पहला सूर्य ग्रहण वलयाकार होगा।

kiss day 2026 wishes: अपने पार्टनर को दें खास अहसास, किस डे पर शेयर करें 50 शायरी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।