खुल गया बहुत बड़ा राज... राजा की विधवा बन कर राज के नाम का सिंदूर मांग में भरती सोनम! एक वादे और एक कत्ल की ये थी पूरी कहानी

Raja Murder Case: मेघालय के हनीमून हत्याकांड में हर दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। राजा रघुवंशी की हत्या में सोनम रघुवंशी की गिरफ्तारी ने सबको चौंका दिया। खुद सोनम के पिता और ससुराल वाले को भरोसा नहीं है कि वह राजा की हत्या की साजिश रच सकती है। इस हत्या में सोनम का कथित प्रेमी राज कुशवाहा का नाम भी सामने आया है। आइए जानते हैं अब तक इस केस में हुए खुलासों के बारे में

अपडेटेड Jun 10, 2025 पर 15:59
Story continues below Advertisement
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी की शादी 11 मई को धूमधाम से हुई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी से पहले ही सोनम ने राजा को मारने का प्लान बना लिया था।
राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी की शादी 11 मई को धूमधाम से हुई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी से पहले ही सोनम ने राजा को मारने का प्लान बना लिया था।

इस केस में हर दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। सोनम ने राजा के साथ शादी तय होने के बाद अपने प्रेमी राज कुशवाहा को बताया था कि उसके पिता हार्ट के पेशेंट है इस वजह से वह उससे लव मैरिज नहीं कर सकती।

पुलिस पुछताछ सोनम ने बताया कि वह लव मैरिज नहीं कर सकती इसलिए उसने दूसरी योजना बनाई की राजा के साथ शादी करने के बाद उसकी हत्या कर उसको लूटपाट की कहानी बता देगी।

राजा कि विधवा होने के बाद वह राज से शादी कर लेगी, जिससे उसके पिता भी मान जाएंगे। वहीं राजा की हत्या के लिए गुवाहाटी से ऑनलाइन छोटी कुल्हाड़ी मंगवाई गई थी।

राजा की हत्या के आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में कबूल किया कि राजा की हत्या के लिए राज कुशवाहा ने आकाश राजपूत, विशाल चौहान और आनंद कुर्मी को 50 हजार रुपए में सुपारी दी थी। राजा की हत्ता के बाद राजा के शव को ठिकाने लगाने में सोनम ने भी साथ दिया था।

23 मई को राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी लापता होने की खबर आई। इसके बाद पुलिस कपल को ढूंढना शुरू किया गया था। लापता होने के 10 दिन बाद 2 जून को राजा का शव एक खाई में मिला।

राज कुशवाहा और सोनम की लव स्टोरी 4 से 5 महीने पहले शुरू हुई थी। राज सोनम के भाई के यहां प्लाईवुड कारखाने में काम करता था। सोनम अक्सर राज को नए कपड़े दिलवाती थी।

दोनों के रिश्ते के बारे में किसी को पता ना चले इस वजह से राज सबके सामने सोनम को दीदी कहकर बुलाता था। सोनम के मांगलिक होने की वजह से उनको रिश्ते मिलने में काफी मुश्किल होती थी।