संजय कपूर की पत्नी प्रिया सचदेव कपूर बनेगी ₹30,000 करोड़ की मालकिन! जानिए क्या है पूरा मामला?

सोना कॉमस्टार के ₹30,000 करोड़ उत्तराधिकार विवाद के बीच, दिवंगत चेयरमैन संजय कपूर की पत्नी, प्रिया सचदेव कपूर अचानक फिर सुर्खियों में आईं।

अपडेटेड Jul 26, 2025 पर 10:50
Story continues below Advertisement
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सोना कॉमस्टार के ₹30,000 करोड़ उत्तराधिकार विवाद के बीच, दिवंगत चेयरमैन संजय कपूर की पत्नी, प्रिया सचदेव कपूर अचानक फिर सुर्खियों में आईं।
सोना कॉमस्टार के ₹30,000 करोड़ उत्तराधिकार विवाद के बीच, दिवंगत चेयरमैन संजय कपूर की पत्नी, प्रिया सचदेव कपूर अचानक फिर सुर्खियों में आईं।

12 जून को इंग्लैंड में पोलो मैच के दौरान संजय कपूर की मौत के बाद, परिवार में विरासत और कंपनी की अगुवाई पर सस्पेंस और भी गहरा हो गया है।

28 जुलाई को AGM को टालने के लिए संजय की मां, रानी कपूर ने अनुरोध किया। कंपनी ने स्पष्ट किया कि वे 2019 से शेयरहोल्डर नहीं हैं, इसलिए उनकी कोई आधिकारिक भूमिका नहीं बनती।

AGM के दिन, प्रिया को ‘एडिशनल नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर’ के रूप में नियुक्त किया गया, जिससे वह पहली बार बोर्ड सदस्य बनीं।

जानकारी के मुताबिक प्रिया दिल्ली के ऑटोमोबाइल डीलर अशोक सचदेव की बेटी हैं। उन्होंने UCLA से मैथमेटिक्स और बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई की।

प्रिया ने करियर की शुरुआत लंदन में क्रेडिट सुइस फर्स्ट बोस्टन (M&A) से की, फिर इंडिया लौटकर ऑटो, फैशन और ई-कॉमर्स में नई पहचान बनाई। उन्होंने TSG इंटरनेशनल के अलावा 'रॉक एंड शॉप' को भी स्थापित किया।

2017 में संजय कपूर से शादी के बाद प्रिया ने न सिर्फ निजी जिंदगी बल्कि परिवार के कारोबार में भी सक्रिय भूमिका निभानी शुरू की। बता दें कि दोनों का एक बेटा भी है।

प्रिया की पहली शादी अमेरिकी होटल कारोबारी विक्रम चटवाल से हुई थी, 2011 में दोनों के तलाक के साथ ही दोनों के शादीशुदा जिंदगी का सफर खत्म हुआ।

संजय की मौत के तुरंत बाद, रानी कपूर ने आरोप लगाए कि उन्हें भावनात्मक दबाव में दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराए गए और उन्हें पता भी नहीं चला कि ये किन कागजों पर हस्ताक्षर किए गए।

कपूर परिवार में बढ़ती अनबन और सार्वजनिक विवाद ने सभी की निगाहें प्रिया और कंपनी के भविष्य पर टिका दी हैं।

Story continues below Advertisement