Get App

Surya Grahan 2025: सितंबर इक्विनॉक्स के साथ दुर्लभ संयोग से बना खास, इन देशों में दिखेगा उगते सूरज में ग्रहण का नजारा

Surya Grahan 2025: पूरी दुनिया में खगोलशास्त्री और आकाशीय घटनाओं में दिलचस्पी रखने वाले लोग बेसब्री से साल के दूसरे और अंतिम सूर्य ग्रहण का इंतजार कर रहे हैं। ये इसी वीकेंड पर रविवार, 21 सितंबर, 2025 को होगा। इस सूर्य ग्रहण के साथ कई संयोग जुड़ने की वजह से ये बेहद खास है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 19, 2025 पर 11:43 AM
Surya Grahan 2025: सितंबर इक्विनॉक्स के साथ दुर्लभ संयोग से बना खास, इन देशों में दिखेगा उगते सूरज में ग्रहण का नजारा
कुछ देशों में उगते सूरज में ग्रहण का दुर्लभ नजारा देखने को मिल सकता है।

Surya Grahan 2025: साल के दूसरे और अंतिम सूर्य ग्रहण को लेकर पूरी दुनिया में काफी उत्सुकता देखी जा रही है। ये ग्रहण इसी वीकेंड पर 21 सितंबर को लगेगा। इस दिन भारत में जहां पितृ पक्ष का अंतिम दिन यानी सर्वपितृ अमावस्या होगी। वहीं, इसका सितंबर विषुव के एक दिन पहले होना इसे दुर्लभ बना रहा है। इतना ही नहीं आकाशीय घटना में दिलचस्पी लेने वाले और दुनियाभर के खगोलशास्त्रियों के लिए उगते सूरज में ग्रहण की अद्भुत घटना और भी उत्सुकता जगा रही है। आइए जानें इसके बारे में और रोचक बातें

सितंबर विषुव का दुर्लभ संयोग

यह सूर्य ग्रहण सितंबर इक्विनॉक्स या सितंबर विषुव के एक दिन पहले हो रहा है। इस वजह से ये ग्रहण और भी खास हो गया है। सितंबर विषुव के दौरान सूरज भूमध्यरेखा को पार कर दक्षिण गोलार्ध में चला जाता है या यों कहें कि धरती की अपनी एक्सिस पर घूमने की स्थिति की वजह से ये दक्षिण में रहता है। सूरज मार्च विषुव के बाद एक बार फिर उत्तर की ओर लौटता है। यही वजह है, मार्च इक्विनॉक्स को उत्तर विषुव और सितंबर एक्विनॉक्स को दक्षिण विषुव कहते हैं।

विषुव, आमतौर से साल में दो बार 21 या 22 मार्च और सितंबर को होता है। यह खगोलीय दृष्टि से एक महत्वपूर्ण दिन है जब पृथ्वी पर दिन और रात की अवधि बराबर होती है। इक्विनॉक्स शब्द लैटिन शब्द एक्विनोक्टियम से लिया गया है जिसका अर्थ है समान रात्रि। यह दक्षिणी गोलार्ध में स्प्रिंग और उत्तरी गोलार्ध में सर्दियों की शुरुआत का संकेत देता है। सितंबर विषुव ग्रहण के एक दिन से भी कम समय बाद, 22 सितंबर को 18:19 यूटीसी पर (सोमवार, 22 सितंबर को दोपहर 2:19 ईडीटी और मंगलवार, 23 सितंबर को सुबह 6:19 एनजेडएसटी समय) होगा।

21 सितंबर को उगते सूरज को लगेगा ग्रहण

21 सितंबर के सूर्य ग्रहण का नजारा बहुत खास होगा। यह भारत में नहीं नजर आएगा, क्योंकि जब ये होगा तब यहां रात होगी। लेकिन, जहां ये दिखेगा, वहां की टाइमिंग की वजह से इसे अद्भुत कहा जा रहा है। कुछ देशों में ग्रहण का समय सूरज निकलने के समय से मेल खा रहा है। यहां उगते सूरज में ग्रहण का दुर्लभ नजारा देखने को मिल सकता है। फोर्ब्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, न्यूजीलैंड में आंशिक ग्रहण सोमवार, 22 सितंबर को सूर्योदय के समय दिखाई देगा, और डुनेडिन शहर में इसका सबसे अद्भुत दृश्य दिखाई देने की उम्मीद है।

सूर्य ग्रहण का समय

सब समाचार

+ और भी पढ़ें