21 सितंबर यानी आज महालया अमावस्या 2025 के साथ साल का दूसरा सूर्य ग्रहण भी लगेगा, जो आंशिक रूप में होगा। ये ग्रहण रात 11 बजे से शुरू होकर अगले दिन सुबह 3:24 बजे तक रहेगा और इसकी कुल अवधि लगभग चार घंटे 24 मिनट है। ये ग्रहण कन्या राशि और उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में स्थित होगा। आंशिक सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है और सूर्य का एक हिस्सा ढक जाता है। इस ग्रहण का प्रभाव ज्योतिष के अनुसार उन देशों और क्षेत्रों में देखा जाएगा, जहां ये दिखाई देगा। हालांकि भारत में ये ग्रहण रात के समय लगने के कारण दिखाई नहीं देगा।