आज के सांप जहां जहरीले और फुर्तीले होते हैं, वहीं पुराने जमाने में कुछ सांप इतने बड़े और ताकतवर थे कि वे बड़े जानवरों का भी आसानी से शिकार कर लेते थे। (Imaginary Image, Photo: Canva)
अब ये सांप विलुप्त हो चुके हैं, लेकिन कभी जंगलों, समुद्रों और दलदल में इनका राज हुआ करता था। आइए जानते है इन सांपों के बारे में (Imaginary Image, Photo: Canva)
टाइटेनोबोआ अब तक का सबसे बड़ा सांप माना जाता है, जिसकी लंबाई करीब 42 फीट और वजन एक टन से ज्यादा था। यह लगभग 6 करोड़ साल पहले कोलंबिया के गर्म और दलदली जंगलों में पाया जाता था। (Imaginary Image, Photo: Canva)
वैज्ञानिकों के अनुसार, उस समय की गर्म जलवायु ने इस विशाल सांप को जिंदा रहने में मदद की। यह बड़ी मछलियों का शिकार करता था और अपने पर्यावरण का सबसे ताकतवर शिकारी था। इसके फॉसिल उस दौर की धरती के बारे में पता चलता हैं, जब सांप बेहद शक्तिशाली माने जाते थे।(Imaginary Image, Photo: Canva)
लाओफिस क्रोटालोइड्स आज के करीब 20 से 50 लाख साल पहले यूरोप में पाया जाता था। ये शायद आज के जहरीले सांपों से भी बड़ा था और बड़े जानवरों का शिकार करता था। इसकी हड्डियां इसके विशाल आकार को दर्शाती हैं। ये सांप विलुप्त हो चुका है।(Imaginary Image, Photo: Canva)
लाओफिस क्रोटालोइड्स सांप का नाम रैटलस्नेक जैसी खूबियों के आधार पर रखा गया है। हालांकि, इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है क्योंकि इसके फॉसिल बहुत कम मिले हैं।(Imaginary Image, Photo: Canva)
सनाजेह इंडिकस लगभग 7 करोड़ साल पहले भारत में पाया जाने वाला एक 10 फीट लंबा साँप था। यह डायनासोर के अंडों और बच्चों का शिकार करता था। एक दुर्लभ जीवाश्म में इसे बच्चे को निगलते हुए पाया गया है। आकार में छोटा होते हुए भी यह बहुत फुर्तीला और खतरनाक शिकारी था।(Imaginary Image, Photo: Canva)
वोनम्बी करीब 50,000 साल पहले ऑस्ट्रेलिया में पाया जाने वाला 20 फीट लंबा सांप था। यह घने इलाकों में छिपकर छोटे जानवरों का शिकार करता था और उन्हें जकड़कर मारता था। माना जाता है कि जलवायु बदलाव और इंसानों के कारण यह विलुप्त हो गया।(Imaginary Image, Photo: Canva)
पैलियोफिस करीब 5.5 करोड़ साल पहले समुद्र में रहने वाला एक 30 फीट लंबा सांप था। यह मछलियों का शिकार करता था और पूरी तरह पानी में रहने के अनुकूल था। इसके फॉसिल के मुताबिक यह शुरुआती समुद्री सांपों में से था, जिसने आधुनिक समुद्री सांपों के विकास की राह बनाई।(Imaginary Image, Photo: Canva)