Tim Cook Top 5 Quotes: आईफोन (iPhone) और मैकबुक (McBook) बनाने वाली एपल (Apple) को टिम कुक (Tim Cook) नई ऊंचाईयों तक लेकर गए और अब वह सीईओ पद छोड़ रहे हैं। उन्होंने स्टीव जॉब्स (Steve Jobs) की जगह 24 अगस्त, 2011 से एपल की कमान संभाली थी। वह वर्ष 1998 में टिम कुक वर्ल्डवाइड ऑपरेशंस के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के रूप में एपल में शामिल हुए थे। उनकी अगुवाई में एपल दुनिया में $1 ट्रिलियन, $2 ट्रिलियन और $3 ट्रिलियन मार्केट कैप तक पहुंचने वाली पहली कंपनी बनी। वित्त वर्ष 2011 में कंपनी की आय लगभग $108 बिलियन यानी $10.8 हजार करोड़ थी, जो वित्त वर्ष 2024 तक बढ़कर $394 बिलियन से अधिक हो गई। टिम कुक ने एपल वॉच, एयरपॉड्स और M-सीरीज चिप्स के लॉन्च की अगुवाई की, साथ ही ऐप स्टोर, एपल म्यूजिक और आईक्लाउड जैसे हाई-मार्जिन सर्विसेज बिजनेस का भी तेजी से विस्तार किया।
