Get App

क्या है Tinder का नया 'डबल डेट' फीचर? जानें कैसे एक साथ कर सकेंगे चार लोगों को डेट

Tinder : यूजर्स इस फीचर को एक्टिव करने के लिए टिंडर के मेन कार्ड स्टैक में मौजूद एक आइकन पर टैप कर सकते हैं और अपने तीन दोस्तों को टीम में शामिल कर सकते हैं। इसके बाद वे दूसरे कपल की प्रोफाइल पर स्वाइप कर सकते हैं। अगर दोनों ग्रुप एक-दूसरे को पसंद करते हैं, तो उनका मैच हो जाता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 19, 2025 पर 11:25 PM
क्या है Tinder का नया 'डबल डेट' फीचर? जानें कैसे एक साथ कर सकेंगे चार लोगों को डेट
टिंडर ने हाल ही में 'डबल डेट' नाम का एक नया फीचर लॉन्च किया है।

Tinder : टिंडर एक ऐसा डेटिंग ऐप है जिसे दुनियाभर में करोड़ों लोग अपने लिए पार्टनर सर्च करने के लिए इस्तेमाल करते हैं। इसमें कई ऐसा फीचर्स मिलते हैं, जो यूजर्स की प्राइवेसी बनाए रखने के साथ-साथ उन्हें अपने लिए सही पाटर्नर ढूंढने में भी मदद करते हैं। टिंडर ने हाल ही में 'डबल डेट' नाम का एक नया फीचर लॉन्च किया है, जिसमें यूजर्स अपने किसी दोस्त के साथ टीम बनाकर ऐप पर दूसरे कपल से मैच कर सकते हैं। फिलहाल यह सुविधा अमेरिका और कुछ चुनिंदा देशों में शुरू की गई है और जुलाई में इसे दुनियाभर में जारी किया जाएगा।

Tinder लेकर आया ये नया फीचर

कंपनी का कहना है कि यह नया फीचर ऑनलाइन डेटिंग को ज्यादा सोशल और कम टेंशनभरा बनाने के इरादे से तैयार किया गया है। इससे पहले टिंडर ने 'मैचमेकर' और 'शेयर माई डेट' जैसे टूल पेश किए थे, जो यूज़र्स के दोस्तों और परिवार को उनके डेटिंग अनुभव का हिस्सा बनने देते थे। अब 'डबल डेट' इस आइडिया को आगे बढ़ाते हुए एक-से-एक बातचीत को एक ग्रुप एक्सपीरियंस में बदलता है।

ऐसे कर सकते हैं इस्तेमाल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें