हर बगीचा दिन में खूबसूरत लगता है, लेकिन असली जादू तो तब शुरू होता है जब सूरज ढलने के बाद रात में फूल और पौधे चमकते हैं। इसके लिए मून गार्डन तैयार किया जाता है। जिसमें सफेद फूल, हल्की चमक वाली पत्तियां, खुशबूदार पौधे और सॉफ्ट लाइट्स मिलकर रात के समय बगीचे को अट्रैक्टिव बनाते हैं।
सफेद फूल
मून गार्डन के लिए ऐसे पौधे चुनें जिनके फूल सफेद या हल्के रंग के हों। चमेली, रजनीगंधा, रात की रानी, सफेद लिली और मूनफ्लावर इसके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। अंधेरा होने के बाद यह ज्यादा चमकदार दिखाई देते है।
सिल्वर पत्तियां
फूलों के साथ ऐसे पौधे भी लगाएं जिनकी पत्तियां सिल्वर या हल्के रंग की हों। जिसके लिए डस्टी मिलर, आर्टेमिसिया, सिल्वर फॉल्स डाइकोंड्रा और सिल्वर पोनीफुट अच्छे ऑप्शन हैं। इन्हें गमलों, क्यारियों या लटकने वाले प्लांटर्स में लगाया जा सकता है।
खुशबूदार पौधे
मून गार्डन में सिर्फ खूबसूरती के साथ अच्छी खुशबू की भी जरूरत होती है। चमेली, रजनीगंधा और रात की रानी जैसे पौधे शाम के समय ज्यादा खुशबू देते हैं। इन्हें खिड़की, दरवाजे, बालकनी या बैठने की जगह के पास लगाएं।
वाटर डेकोरेशन
गार्डन में आप पानी का छोटा सा फीचर भी बना सकते हैं। इसके लिए एक छोटा सिरेमिक कटोरा, पत्थर का बर्तन या पानी से भरा सुंदर कंटेनर भी काम आ सकता है। इसे ऐसी जगह रखें जहां आसमान दिखाई देता हो।
हल्की लाइट्स
मून गार्डन में बहुत तेज रोशनी लगाने की जरूरत नहीं होती। पौधों के बीच छोटी स्ट्रिंग लाइट्स या सोलर लाइट्स लगाएं। इन्हें टहनियों और बेलों के बीच रखने से लाइट्स हल्की-हल्की दिखाई देती है।
हल्का अंधेरा
मून गार्डन की खूबसूरती अंधेरे में ज्यादा दिखाई देती है। पूरे गार्डन को तेज रोशनी से भरने के बजाय कुछ हिस्सों को हल्का अंधेरा रहने दें। इससे सफेद फूल, चांदी जैसी पत्तियां और छोटी लाइट्स ज्यादा दिखाई देंगी।
सिंपल डेकोरेशन
मून गार्डन में बहुत ज्यादा डेकोरेटिव सामान भरने की जरूरत नहीं है। पौधों, खुशबू, चांदनी और हल्की रोशनी बनाएं। कुछ सुंदर गमले, छोटे पत्थर या बैठने की जगह बना सकते हैं। डेकोरेशन इतनी इतना हो कि पौधों की नेचुरल ब्यूटी छिपे नहीं।