इथियोपिया के अफार इलाके में पुरातत्वविदों की एक बड़ी खोज ने मानव विकास के इतिहास में नया मोड़ ला दिया है। यहां से मिले 26 से 28 लाख साल पुराने जीवाश्म दांतों ने संकेत दिए हैं कि उस दौर में इंसानों की कोई ऐसी प्रजाति भी रही होगी, जिसके बारे में विज्ञान अब तक अनजान था। कुल 13 दांत मिले हैं, जिनमें से कुछ शुरुआती मानव वंशों ऑस्ट्रेलोपिथेकस और होमो से मेल खाते हैं, जबकि कुछ पूरी तरह अलग हैं। ये खोज बताती है कि मानव विकास एक सीधी रेखा में नहीं, बल्कि कई समानांतर शाखाओं में हुआ।
