Azamgarh News: UP में फिर एक पति ने अपनी पत्नी की उसके प्रेमी से कराई शादी! ससुर ने बहू को पकड़ा था रंगे हाथ

Azamgarh News: अतरौलिया के चंद्रिका प्रसाद के बेटे अमित कुमार की शादी प्रतापपुर कला गांव के शिवपाल निषाद की बेटी मंजू से छह महीने पहले ही 2024 में हुई थी। मंजू अपने प्रेमी संजय के संपर्क में थी और अक्सर उसे अपने घर बुलाती रहती थी। संजय उसके मायके में ही रहता है

अपडेटेड Apr 18, 2025 पर 6:44 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
UP में फिर एक पति ने अपनी पत्नी उसके प्रेमी से कराई शादी! ससुर ने बहू को पकड़ा था रंगे हाथ

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई, जहां अमित निषाद नाम के युवक ने अपनी पत्नी की शादी उसके ही प्रेमी से करा दी, जिससे सोशल मीडिया पर खूब हलचल मच गई। यह घटना मेरठ में हुए कुख्यात सौरव राजपूत हत्याकांड के तुरंत बाद हुई है, जिसके बाद से लगातार शादीशुदा संबंधों को लेकर कई ऐसे मामले सामने आ गए हैं, जिसमें लोगों के मन में एक आशंका पैदा हो गई। घटना अतरौलिया थाना क्षेत्र की है, जहां विवाहिता मंजू ने अपने प्रेमी संजय को ससुराल बुलाया था।

यह घटना तब सामने आई जब मंजू के ससुर और परिवार के दूसरे सदस्य गेहूं की कटाई करके लौटे और उन्होंने मंजू और संजय को आपत्तिजनक स्थिति में पाया। ससुर ने तुरंत अपने बेटे अमित निषाद और गांव वालों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस को मौके पर बुलाया गया।

काफी देर तक पंचायत चली, जिसमें अमित ने अपनी पत्नी मंजू की शादी उसके प्रेमी संजय से करने का चौंकाने वाला फैसला लिया। शाम होते-होते सम्मो माता मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई।


अतरौलिया के चंद्रिका प्रसाद के बेटे अमित कुमार की शादी प्रतापपुर कला गांव के शिवपाल निषाद की बेटी मंजू से छह महीने पहले ही 2024 में हुई थी।

मंजू अपने प्रेमी संजय के संपर्क में थी और अक्सर उसे अपने घर बुलाती रहती थी। संजय उसके मायके में ही रहता है।

गुरुवार को जब संजय मंजू के ससुराल पहुंचा तो परिवार अचानक से घर लौट आया और दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और मंजू और संजय दोनों ने अपने पुराने रिश्ते और साथ में नई जिंदगी शुरू करने की इच्छा जताई।

मंजू के ससुर चंद्रिका प्रसाद ये सब देख कर स्तब्ध हो गए। उन्होंने तुरंक गांव वालों और पुलिस को इसकी जानकारी दी, जिससे स्थिति का बड़ा अजीबो गरीब समाधान निकल कर सामने आया।

मेरठ की मुस्कान की तरह अब बरेली की रेखा ने किया बड़ा कांड, पति को पिलाई चूहे मारने की दवा फिर प्रेमी संग...

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।