कल्पना कीजिए, आपने कई महीने बाद अपने घर के बेसमेंट का दरवाजा खोला, तो सामने ऐसा नजारा देख आपकी रूह कांप उठे। फर्श पर दर्जनों सांप रेंग रहे हैं, कुछ पानी में तैर रहे हैं, तो कुछ दीवारों पर सरसराते हुए और गुस्से में फन फैलाए आपकी तरफ देख रहे हैं। ये कोई फिल्मी सीन नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले का एक सच्चा और बेहद डरावना मंजर है, जिसने इलाके में हड़कंप मचा दिया है। बेसमेंट में जमा पानी और नमी की वजह से सांपों ने वहां अपना ठिकाना बना लिया था। इस खौफनाक दृश्य को देखकर न केवल घर के मालिक बल्कि पूरे गांव के लोग सहम गए।
