Credit Cards

Video: मौत का Kiss! सांप के साथ होशियारी दिखाना शख्स को पड़ा भारी, हैरान करने वाला वीडियो आया सामने

Viral Video: शेयर किए गए इस वीडियो में उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले का एक शख्स एक खतरनाक स्टंट करता दिख रहा है, जिसके बाद उसे आईसीयू में भर्ती होना पड़ा। वीडियो में दिखता है कि व्यक्ति ने एक सांप को अपने गले में लपेट रखा है और बड़ी शान से अपने इस 'हुनर' का प्रदर्शन कर रहा है

अपडेटेड Jun 16, 2025 पर 10:41 PM
Story continues below Advertisement
सांप के काटने के बाद भी वह व्यक्ति कुछ देर तक बिल्कुल सामान्य दिखा

Viral Video: सोशल मीडिया पर वीडियो बनाने का क्रेज दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। लोग वीडियो बनाने के लिए अपनी जान भी जोखिम में डाल देते हैं। उत्तर प्रदेश के अमरोहा के एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने लोगों को हैरान कर दिया। यहां एक किसान ने सोशल मीडिया वीडियो बनाने के चक्कर में सांप को किस करने की कोशिश किया। व्यक्ति की ये कोशिश उस पर भारी पड़ गई जैसे ही वह सांप के किस करने जाता है सांप उसे काट लेता है। जिसके बाद किसान को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस शख्स को सांप ने काटा उसका नाम जितेंद्र कुमार है, जब ये घटना हुई उस समय वह नशे की हालत में था।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो


जर्नलिस्ट प्रिया सिंह ने एक्स (पहले ट्विटर) पर एक हैरान करने वाला वीडियो शेयर किया है। शेयर किए गए इस वीडियो में उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले का एक शख्स एक खतरनाक स्टंट करता दिख रहा है, जिसके बाद उसे आईसीयू में भर्ती होना पड़ा। वीडियो में दिखता है कि व्यक्ति ने एक सांप को अपने गले में लपेट रखा है और बड़ी शान से अपने इस 'हुनर' का प्रदर्शन कर रहा है। फिर वह धीरे-धीरे अपना चेहरा सांप के पास ले जाता है और जीभ निकालकर उसे चूमने की कोशिश करता है। तभी सांप अचानक उसे काट लेता है।

 

इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, "अब ये शख्स आईसीयू में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। ये अक्सर अपने गांव में ऐसे करतब करता था, लेकिन इस बार सांप को किस उस पर भारी पड़ गया।"

अस्पताल में भर्ती है शख्स

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, जिस शख्स को सांप ने काटा, उसका नाम जितेंद्र कुमार है। वो एक छोटे किसान हैं और घटना के वक्त नशे में थे। जैसे ही सांप ने उन्हें काटा, कुछ ही देर में उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। हालत गंभीर होते देख लोगों ने उन्हें तुरंत मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। रिपोर्ट के अनुसार, गांव के प्रधान जयकीरत सिंह ने बताया, "शुक्रवार शाम को एक दीवार पर सांप देखा गया, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। जितेंद्र मौके पर पहुंचे और सांप को पकड़कर तुरंत अपने गले में डाल लिया। वह उसके साथ खेलने लगा और आखिरकार उसे अपने मुंह के पास ले आया। उसकी पकड़ ढीली होने पर सांप ने उसकी जीभ पर डस लिया।"

Air India: रांची में उतरने से पहले एयर इंडिया के विमान में आई तकनीकी खराबी, अब वापस दिल्ली लौट रही फ्लाइट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।