दुनिया के इस शहर में अब अगस्त तक अस्त नहीं होगा सूरज, 84 दिन तक रोशनी ही रोशनी! इस अजूबे के पीछे की साइंस जानिए

उत्तिआगविक में अब कुछ ऐसा होने वाला है, जिसे सुनकर लोग हैरान रह जाते हैं। यहां सूरज एक बार उगेगा और फिर कई हफ्तों तक डूबेगा ही नहीं। अगस्त तक इस शहर में रात गायब रहने वाली है, जिसे दुनिया “मिडनाइट सन” के नाम से जानती है

अपडेटेड May 11, 2026 पर 12:23 PM
Story continues below Advertisement
उत्तिआगविक को पहले बैरो के नाम से जाना जाता था

दुनिया में कुछ जगहें ऐसी हैं, जहां प्रकृति अपने सबसे अनोखे रूप में नजर आती है। ऐसी ही एक जगह है उत्तिआगविक, जहां अब कई हफ्तों तक सूरज डूबेगा ही नहीं। यहां लोग लगातार दिन की रोशनी देखने वाले हैं, क्योंकि सूरज एक बार उगने के बाद अगस्त तक आसमान में बना रहेगा। ये नजारा सुनने में जितना अजीब लगता है, उतना ही दिलचस्प भी है। दुनियाभर के लोग इस घटना को “मिडनाइट सन” के नाम से जानते हैं। खास बात ये है कि इतनी लंबी धूप के बावजूद यहां मौसम बेहद ठंडा रहता है।

बर्फीली हवाओं और ठंड के बीच 24 घंटे सूरज का दिखाई देना लोगों को हैरान कर देता है। यही वजह है कि ये जगह हर साल दुनियाभर के लोगों के मन में जिज्ञासा भर देता है।

अमेरिका का सबसे उत्तरी शहर


उत्तिआगविक, जिसे पहले बैरो के नाम से जाना जाता था, अलास्का का सबसे उत्तरी शहर है। आर्कटिक महासागर के किनारे बसे इस इलाके में सालभर दिन और रात का समय बेहद अलग रहता है। गर्मियों में यहां लगातार सूरज दिखाई देता है, जबकि सर्दियों में लंबे समय तक अंधेरा छाया रहता है।

अगस्त तक नहीं होगी रात

इस साल यहां 24 घंटे की रोशनी 2 अगस्त तक बनी रहेगी। यानी लोगों को कई दिनों तक सूरज डूबता दिखाई नहीं देगा। हालांकि इसके बाद भी तुरंत घना अंधेरा नहीं होगा, क्योंकि आसमान में लंबे समय तक हल्की रोशनी बनी रहती है।

दिन लंबा, लेकिन गर्मी नहीं

लगातार धूप रहने के बावजूद यहां का मौसम बहुत ठंडा रहता है। जुलाई यहां का सबसे गर्म महीना माना जाता है, इसके बावजूद भी तापमान सामान्य तौर पर 49 डिग्री फारेनहाइट के आसपास ही रहता है। कभी-कभी तापमान थोड़ा बढ़ जाता है, लेकिन गर्मियों में भी बर्फबारी होना यहां आम बात मानी जाती है।

सितंबर तक रहेगा उजाला

2 अगस्त के बाद सूरज क्षितिज के नीचे जाना शुरू करेगा, लेकिन पूरी तरह अंधेरा होने में अभी समय लगेगा। यहां असली रात जैसा अंधेरा सितंबर के अंत में लौटता है। यही वजह है कि ये जगह दुनिया के सबसे अनोखे इलाकों में गिनी जाती है।

कैब, जिम, लंच, स्नैक्स... गुरुग्राम की ये कंपनी हर कर्मचारी पर महीने का 81400 रुपये! यहां काम करने वाले गौरव ने पूरा कैलकुलेशन बताया

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।