जुलाई 2025 की TasteAtlas रैंकिंग में मिडिल ईस्ट का लोकप्रिय स्ट्रीट फूड शावरमा दुनिया का सबसे बेहतरीन सैंडविच बन गया है। हजारों व्यंजनों में से इसे पहला स्थान मिला है, जो खाने के शौकीनों के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं।
TasteAtlas द्वारा जारी की गई इस नई सूची में 100 बेस्ट सैंडविच चुने गए हैं, जो 16,551 लोगों की रेटिंग पर आधारित हैं। ये रेटिंग्स दुनियाभर के फूड लवर्स और ट्रैवलर्स ने दी हैं, जिससे यह लिस्ट और भी खास बन जाती है।
शावरमा असल में एक जूसी, मांस से भरी रैप जैसी डिश होती है। इसे अक्सर लैम्ब, चिकन, टर्की या बीफ जैसे मांस से तैयार किया जाता है। स्लो कुकिंग के कारण इसका फ्लेवर बेहद शानदार होता है और इसका रस मांस में ही बसा होता है।
वियतनाम की मशहूर डिश Banh Mi इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रही। वियतनाम ने टॉप 10 में कुल तीन सैंडविच के साथ सबसे ज्यादा एंट्री दी, जो उसके स्ट्रीट फूड कल्चर की ताकत को दिखाता है।
तीसरे नंबर पर है तुर्किये का Tombik Doner, जो पतली रोटी में लिपटा हुआ मांस और मसालों से भरपूर होता है। यह तुर्की का बेहद लोकप्रिय स्नैक है जिसे लोग सुबह से रात तक खाना पसंद करते हैं।
भारत का देसी स्ट्रीट फूड वड़ा पाव इस ग्लोबल लिस्ट में 26वें स्थान पर पहुंच गया है। जनवरी 2025 में यह 39वें स्थान पर था, और अब 13 पायदान ऊपर चढ़कर इसने देश का नाम रोशन किया है।
महाराष्ट्र का यह लोकप्रिय स्ट्रीट फूड न सिर्फ स्वाद में दमदार है, बल्कि इसकी लोकप्रियता भी इंटरनेशनल लेवल पर तेजी से बढ़ी है। कम कीमत, भरपूर स्वाद और सादगी ने इसे दिलों का सैंडविच बना दिया है।
TasteAtlas के अनुसार टॉप 10 सैंडविच में शामिल हैं — Shawarma (लेबनान), Banh Mi (वियतनाम), Tombik Doner (तुर्किये), Meat & Cold Cuts Banh Mi, Roasted Pork Belly Banh Mi (दोनों वियतनाम), Panino col Polpo (इटली), Tortas (मैक्सिको), Lobster Roll (अमेरिका), Butifarra (पेरू), और Sandwich de Lomo (अर्जेंटीना)।