Valentine Day 2026: वैलेंटाइन डे पर दिल्ली की इन खूबसूरत जगहों पर जाएं, कपल्स के लिए एंट्री पूरी तरह फ्री

Valentine Day 2026: फरवरी की शुरुआत होते ही कपल्स में वैलेंटाइन वीक को लेकर उत्साह बढ़ जाता है। लोग पहले से ही यह सोचने लगते हैं कि 14 फरवरी को कैसे खास बनाया जाए। कोई घूमने की जगह तय करता है, तो कोई सरप्राइज और तोहफों की प्लानिंग करता है, ताकि वैलेंटाइन डे यादगार बन सके

अपडेटेड Feb 06, 2026 पर 8:21 AM
Story continues below Advertisement
Valentine Day 2026: दिल्ली रिज रोड के पास स्थित बुद्धा जयंती पार्क अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। 

फरवरी का महीना शुरू होते ही प्यार भरे एहसास हवा में घुलने लगते हैं। वैलेंटाइन डे को लेकर कपल्स में एक अलग ही उत्साह देखने को मिलता है। कोई इस खास दिन को परफेक्ट बनाने के लिए पहले से प्लानिंग करता है, तो कोई सादगी के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के विकल्प तलाशता है। अक्सर लोग सोचते हैं कि यादगार डेट के लिए महंगे रेस्टोरेंट या टिकट वाली जगहों पर जाना जरूरी है, लेकिन ऐसा नहीं है। कई बार बिना ज्यादा खर्च किए भी प्यार के पल बेहद खास बन जाते हैं। दिल्ली जैसे बड़े शहर में ऐसी कई खूबसूरत और शांत जगहें हैं, जहां कपल्स खुलकर समय बिता सकते हैं और दिल की बातें शेयर कर सकते हैं।

हरियाली, खुला माहौल और सुकून भरी वाइब इन जगहों को रोमांटिक बना देती है। वैलेंटाइन डे पर अगर आप भी भीड़-भाड़ और फिजूल खर्च से दूर रहकर अपने पार्टनर के साथ सुकून के पल जीना चाहते हैं, तो दिल्ली की ये फ्री और खूबसूरत लोकेशंस आपके दिन को सच में यादगार बना सकती हैं।

वैलेंटाइन डे पर दिल्ली में घूमने की बेस्ट फ्री जगहें


लोधी गार्डन

लोधी रोड पर स्थित लोधी गार्डन कपल्स की पहली पसंद माना जाता है। हरियाली, रंग-बिरंगे फूल, फव्वारे और ऐतिहासिक मकबरे इस जगह को बेहद खास बनाते हैं। यहां एंट्री बिल्कुल फ्री है। शांत माहौल और खुले स्पेस के कारण कपल्स यहां टहलते हुए या फोटोशूट करते हुए नजर आते हैं।

मेहरौली आर्कियोलॉजिकल पार्क

अगर आपको शांति के साथ इतिहास पसंद है, तो मेहरौली पार्क बेहतरीन ऑप्शन है। यहां भूल-भुलैया, रोज गार्डन, कमाली मस्जिद और कई ऐतिहासिक इमारतें देखने को मिलती हैं। पार्क में मौजूद कैफे में बैठकर आप पार्टनर के साथ लंबी बातचीत भी कर सकते हैं। यह पार्क रात 9 बजे तक खुला रहता है।

अग्रसेन की बावली

सेंट्रल दिल्ली में स्थित अग्रसेन की बावली कपल्स के बीच काफी पॉपुलर है। यह जगह शांत, खूबसूरत और भीड़-भाड़ से दूर है। वैलेंटाइन डे पर अगर आप शोर-शराबे से दूर सुकून भरा समय बिताना चाहते हैं, तो यह जगह आपके लिए परफेक्ट है।

बुद्धा जयंती पार्क

दिल्ली रिज रोड के पास स्थित बुद्धा जयंती पार्क अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। यहां खिले रंग-बिरंगे फूल और चारों ओर फैली हरियाली रोमांटिक माहौल बना देती है। पार्क में लगी बेंच पर बैठकर कपल्स घंटों साथ समय बिता सकते हैं। यह पार्क शाम 7 बजे तक खुला रहता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।