Rose Day 2026 History: हर साल 7 फरवरी से वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो रही है। वैलेंटाइन वीक का पहला दिन रोज डे के तौर पर मनाया जाता है। साल 2026 में रोज डे 7 फरवरी को शनिवार को मनाया जाएगा। वैलेंटाइन वीक का बहुत से लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं वैलेंटाइन वीक के पहले दिन लोग लोग अपनी फीलिंग्स शेयर करने के लिए गुलाब का इस्तेमाल करते हैं। कई लोगों के मन में सवाल होता है कि रोज डे मनाने की परंपरा कहां से शुरू हुई और अलग-अलग रंगों के गुलाब क्या मैसेज होते हैं।
कोई पीला गुलाब देकर दोस्ती जताता है, तो कोई लाल गुलाब से प्यार दिखाता है। गुलाब के हर रंग का अपना अलग मतलब होता है। आइए समझते हैं कि रोज डे का असली मतलब क्या है और यह दिन इतना खास क्यों माना जाता है।
कब मनाया जाता है कौन सा दिन
रोज डे वैलेंटाइन वीक की शुरुआत करता है, जिसके बाद प्रपोज डे, चॉकलेट डे, टेडी डे, प्रॉमिस डे, हग डे, किस डे आते हैं और अंत में 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। रोज डे के मौके पर लोग अपने पार्टनर, दोस्तों या खास लोगों को गुलाब देकर अपने प्यार, दोस्ती और भावनाओं का इजहार करते हैं।
किस कलर के गुलाब का क्या मतलब
अपनी फीलिंग्स शेयर करने के लिए गुलाब के अलग-अलग रंगों का इस्तेमाल किया जाता है। लाल गुलाब प्यार बताता है, पीला दोस्ती दिखाता है, गुलाबी तारीफ और अपनापन दर्शाता है, जबकि सफेद गुलाब सम्मान और पवित्रता का प्रतीक होता है।
असल में रोज डे की कोई खास धार्मिक या पुरानी सांस्कृतिक परंपरा नहीं है। गुलाब को प्यार और खूबसूरती की पहचान माना जाता है। वैलेंटाइन वीक प्यार और भावनाओं को जताने का समय होता है और गुलाब देना एक निजी और खूबसूरत तरीका माना जाता है। इसी सोच के साथ समय के साथ रोज डे की शुरुआत हुई, ताकि लोग अपने प्रियजनों को गुलाब देकर अपना प्यार जाहिर कर सकें।
ऐसा कहा जाता है कि रोमन मान्यताओं में गुलाब को वीनस से जोड़ा जाता है, जबकि ग्रीक कहानियों में इसे एफ्रोडाइट से जोड़ा गया है। पुराने समय में लोग फूलों के जरिए अपने दिल की बात छुपे तौर पर बताते थे। इस तरीके को फ्लोरियोग्राफी कहा जाता था, जो विक्टोरियन दौर में काफी ज्यादा प्रचलित था। खास बात ये हैं कि गुलाब हर उम्र और हर रिश्ते में पसंद किए जाते हैं।