Get App

Rose Day 2026 History: कल से होगी वैलेंटाइन वीक की शुरुआत, जानें क्यों मनाया जाता है रोज डे और क्या है इसके पीछे की इतिहास

Rose Day 2026: वैलेंटाइन वीक हर साल 7 फरवरी से शुरू होता है और इसका पहला दिन रोज डे होता है। इस दिन लोग गुलाब देकर अपनी भावनाएं जताते हैं। कई लोग यह जानना चाहते हैं कि रोज डे की शुरुआत कैसे हुई और अलग-अलग रंगों के गुलाब क्या मैसेज देते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 06, 2026 पर 2:56 PM
Rose Day 2026 History: कल से होगी वैलेंटाइन वीक की शुरुआत, जानें क्यों मनाया जाता है रोज डे और क्या है इसके पीछे की इतिहास
Rose Day 2026: रोज डे वैलेंटाइन वीक की शुरुआत करता है

Rose Day 2026 History: हर साल 7 फरवरी से वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो रही है। वैलेंटाइन वीक का पहला दिन रोज डे के तौर पर मनाया जाता है। साल 2026 में रोज डे 7 फरवरी को शनिवार को मनाया जाएगा। वैलेंटाइन वीक का बहुत से लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं वैलेंटाइन वीक के पहले दिन लोग लोग अपनी फीलिंग्‍स शेयर करने के लिए गुलाब का इस्‍तेमाल करते हैं। कई लोगों के मन में सवाल होता है कि रोज डे मनाने की परंपरा कहां से शुरू हुई और अलग-अलग रंगों के गुलाब क्या मैसेज होते हैं।

कोई पीला गुलाब देकर दोस्ती जताता है, तो कोई लाल गुलाब से प्यार दिखाता है। गुलाब के हर रंग का अपना अलग मतलब होता है। आइए समझते हैं कि रोज डे का असली मतलब क्या है और यह दिन इतना खास क्यों माना जाता है।

कब मनाया जाता है कौन सा दिन

रोज डे वैलेंटाइन वीक की शुरुआत करता है, जिसके बाद प्रपोज डे, चॉकलेट डे, टेडी डे, प्रॉमिस डे, हग डे, किस डे आते हैं और अंत में 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। रोज डे के मौके पर लोग अपने पार्टनर, दोस्तों या खास लोगों को गुलाब देकर अपने प्यार, दोस्ती और भावनाओं का इजहार करते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें