Valentine’s Week 2026: 7 फरवरी से शुरू होगा प्यार का हफ्ता, जानें किस दिन मनाया जाएगा कौन सा डे
Valentine’s Week 2026: फरवरी को प्यार का महीना माना जाता है, और इसी दौरान 7 से 14 फरवरी तक वेलेंटाइन वीक मनाया जाता है। यह सप्ताह कपल्स के लिए अपने प्रेम को विभिन्न अंदाज में जाहिर करने का मौका देता है। इसकी शुरुआत रोज डे से होती है और इसका समापन 14 फरवरी, यानी वेलेंटाइन डे पर होता है
Valentine’s Week 2026: इस सप्ताह का हर दिन प्रेम के अलग-अलग रंगों और भावनाओं को व्यक्त करने का मौका देता है।
फरवरी का महीना हमेशा प्यार और रोमांस की खुशबू से भरा होता है। ये समय कपल्स के लिए साल का सबसे खास होता है, जब वो अपने रिश्तों को और गहरा और यादगार बनाना चाहते हैं। 7 फरवरी से शुरू होने वाला वेलेंटाइन वीक 14 फरवरी को अपने सबसे खास दिन वेलेंटाइन डे के साथ समाप्त होता है। इस सप्ताह का हर दिन प्रेम के अलग-अलग रंगों और भावनाओं को व्यक्त करने का मौका देता है। कुछ दिन प्यार जताने के लिए गुलाब और चॉकलेट का महत्व रखते हैं, तो कुछ दिन वादे और यादों को खास बनाने के लिए मनाए जाते हैं।
इस दौरान कपल्स रोमांटिक डेट, सरप्राइज गिफ्ट्स और क्वालिटी टाइम के जरिए अपने रिश्तों में मिठास और अपनापन भरते हैं। वेलेंटाइन वीक न केवल प्यार जताने का समय है, बल्कि अपने पार्टनर के साथ यादगार पल बनाने का भी अवसर है।
रोज डे (Rose Day) – 7 फरवरी, शनिवार
वेलेंटाइन वीक की शुरुआत रोज डे से होती है। इस दिन प्रेमी-प्रेमिका एक-दूसरे को गुलाब देकर अपने प्यार का इजहार करते हैं। लाल गुलाब प्यार का प्रतीक, पीला दोस्ती का और सफेद शांति का संकेत देता है।
प्रपोज डे (Propose Day) – 8 फरवरी, रविवार
अगर आप किसी को पसंद करते हैं और अपने दिल की बात कहना चाहते हैं, तो प्रपोज डे पर बेहतरीन मौका है। यह दिन नए रिश्तों की शुरुआत और प्यार का इजहार करने के लिए खास माना जाता है।
चॉकलेट डे (Chocolate Day) – 9 फरवरी, सोमवार
रिश्तों में मिठास घोलने का दिन। पार्टनर को उनकी पसंदीदा चॉकलेट गिफ्ट करके आप प्यार और खुशियों की मिठास बढ़ा सकते हैं।
टेडी डे (Teddy Day) – 10 फरवरी, मंगलवार
टेडी बियर मासूमियत और प्यार का प्रतीक है। इसे गिफ्ट करके आप यह जताते हैं कि आप हर पल उनके पास हैं, भले ही दूर हों।
प्रॉमिस डे (Promise Day) – 11 फरवरी, बुधवार
सिर्फ तोहफे नहीं, वादे भी जरूरी हैं। इस दिन कपल्स एक-दूसरे से ईमानदारी, सच्चे प्यार और हर मुश्किल में साथ रहने का वादा करते हैं।
हग डे (Hug Day) – 12 फरवरी, गुरुवार
एक झप्पी, हजार शब्दों से ज्यादा कह जाती है। इस दिन गले लगाकर आप अपने प्यार और सुरक्षा का एहसास दिलाते हैं।
किस डे (Kiss Day) – 13 फरवरी, शुक्रवार
वेलेंटाइन डे से एक दिन पहले, किस डे प्यार का सबसे रोमांटिक इजहार है। ये फिजिकल और मेंटल कनेक्शन के साथ सम्मान और गहरा प्यार दिखाता है।
वेलेंटाइन डे (Valentine’s Day) – 14 फरवरी, शनिवार
वेलेंटाइन वीक का आखिरी और सबसे खास दिन। इस दिन लोग डेट पर जाते हैं, सरप्राइज देते हैं और अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताकर प्यार का जश्न मनाते हैं।