आज के डिजिटल दौर में सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन चुका है, जहां हर छोटी-बड़ी और अतरंगी घटना कुछ ही समय में वायरल हो जाती है। कोई भी अनोखी चीज जैसे ही कैमरे में कैद होती है, तुरंत इंटरनेट पर छा जाती है और लाखों लोग उसे देख लेते हैं। यही वजह है कि रोजाना हमारी फीड पर जुगाड़, स्टंट, मजेदार ड्रामा और हैरान कर देने वाले वीडियो नजर आते रहते हैं। लोग इन वीडियोज़ को न सिर्फ देखते हैं, बल्कि शेयर और उस पर अपनी प्रतिक्रिया भी देते हैं, जिससे ये और तेजी से फैलते हैं। कई बार ये वीडियो हमें हंसाते हैं, तो कभी सोचने पर मजबूर कर देते हैं। इन दिनों भी एक ऐसा ही दिलचस्प और हटकर वीडियो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है।
