Get App

क्या है 'पिज्जा इंडेक्स' थ्योरी? ईरान-इजराइल युद्ध के बाद सोशल मीडिया पर हो रहा जमकर ट्रेंड

इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच सोशल मीडिया पर एक अजीब सी थ्योरी फिर से चर्चा में आ गई है, जिसका नाम है – ‘पिज्जा इंडेक्स थ्योरी’। इस थ्योरी के मुताबिक, अमेरिका के रक्षा मुख्यालय पेंटागन के वाले इलाके में जब भी पिज्जा के ऑर्डर में अचानक उछाल आता है तो यह दुनिया में किसी बड़े सैन्य या भू-राजनीतिक घटना होने का संकेत होता है

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jun 14, 2025 पर 8:39 PM
क्या है 'पिज्जा इंडेक्स' थ्योरी? ईरान-इजराइल युद्ध के बाद सोशल मीडिया पर हो रहा जमकर ट्रेंड
Pizza Index Theory: पिज्जा इंडेक्स थ्योरी नई नहीं है, इसका इतिहास शीत युद्ध के समय से जुड़ा है

इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच सोशल मीडिया पर एक अजीब सी थ्योरी फिर से चर्चा में आ गई है, जिसका नाम है – ‘पिज्जा इंडेक्स थ्योरी’। इस थ्योरी के मुताबिक, अमेरिका के रक्षा मुख्यालय पेंटागन वाले इलाके में जब भी पिज्जा के ऑर्डर में अचानक उछाल आता है तो यह दुनिया में किसी बड़े सैन्य या भू-राजनीतिक घटना होने का संकेत होता है। हाल ही में ‘Pentagon Pizza Report’ नाम के एक लोकप्रिय सोशल मीडिया अकाउंट ने इस थ्योरी से जुड़ी नई जानकारियां साझा की हैं।

इस अकाउंट ने दावा किया कि पेंटागन के पास स्थित चार बड़े पिज्जा रेस्टोरेंट्स से अचानक पिज्जा ऑर्डर्स में जबरदस्त उछाल आया और यह ठीक उस वक्त हुआ जब इजराइल ने ईरान पर हवाई हमले शुरू किए।

एक पोस्ट में लिखा गया, “शाम 6:59 ET तक पेंटागन के पास सभी पिज्जा आउटलेट्स में जबरदस्त भीड़ देखी गई।”। यह वही समय था जब ईरान के सरकारी टीवी पर तेहरान में धमाकों की खबरें आनी शुरू हुईं।

पोस्ट में गूगल मैप्स का डेटा भी शेयर किया, जिसमें पेंटागन के पास के चार पिज्जा आउटलेट्स के आंकड़े दिखाए हैं। इनमें वी, द पिज्जा, डिस्ट्रिक्ट पिज्जा पैलेस, डोमिनोज और एक्सट्रीम पिज्जा शामिल हैं। इससे पता चला कि इस दौरान इन सभी को सामान्य से ज्यादा ऑर्डर मिले। आप इस पोस्ट को नीचे देख सकते हैं-

सब समाचार

+ और भी पढ़ें