Credit Cards

Rakshabandhan 2025: कौन है वो बॉलीवुड सितारों के भाई-बहन जो रहते हैं ग्लैमर वर्ल्ड की चकाचौंध से दूर ?

Rakshabandhan 2025: रक्षा बंधन भारत के सबसे प्यारे त्योहारों में से एक है, जो भाई-बहन के रिश्ते को मनाने और मजबूत करने का जरिया बनता है। अक्सर हम बॉलीवुड सितारों के ग्लैमर और उनकी लाइमलाइट में डूबी जिंदगी को देखते हैं, लेकिन उनके परिवार के अन्य सदस्य खासकर उनके भाई-बहन अधिकतर चर्चा से दूर रहते हैं। इस रक्षा बंधन पर हम बॉलीवुड की चमक-धमक की दुनिया के उन भाई-बहनों से परिचित होंगे, जिन्होंने चुनौतियों का सामना कर अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी की पहचान बनाई है।

अपडेटेड Aug 08, 2025 पर 14:42
Story continues below Advertisement
रक्षा बंधन भारत के सबसे प्यारे त्योहारों में से एक है, जो भाई-बहन के रिश्ते को मनाने और मजबूत करने का जरिया बनता है। अक्सर हम बॉलीवुड सितारों के ग्लैमर और उनकी लाइमलाइट में डूबी जिंदगी को देखते हैं, लेकिन उनके परिवार के अन्य सदस्य खासकर उनके भाई-बहन अधिकतर चर्चा से दूर रहते हैं।

इस रक्षा बंधन पर हम बॉलीवुड की चमक-धमक की दुनिया के उन भाई-बहनों से परिचित होंगे, जिन्होंने चुनौतियों का सामना कर अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी की पहचान बनाई है।

मिशाल अडवाणी
कियारा अडवानी के भाई मिशाल म्यूजिक इंडस्ट्री के प्रतिभाशाली उभरते चेहरे हैं। वे एक सिंगर, रैपर और म्यूजिक प्रोड्यूसर हैं। उनका म्यूजिक वीडियो 'Know My Name' 2022 में रिलीज हुआ, जो यूट्यूब पर काफी पसंद किया गया।

कृतिका तिवारी
कार्तिक आर्यन की छोटी बहन कृतिका ने बॉलीवुड की चकाचौंध को छोड़ मेडिकल फील्ड को चुना। वे डॉक्टर बनीं और अपने माता-पिता की तरह मेडिकल पेशे में सफलता पाई।

खुशबू पाटनी
दिशा पाटनी की बड़ी बहन खुशबू भारतीय सेना में मेजर रही हैं। वे अब एक फिटनेस कोच और उद्यमी के रूप में कई युवाओं को प्रेरित करती हैं।


सिद्धार्थ चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा के छोटे भाई सिद्धार्थ एक प्रोफेशनल शेफ हैं। वे होटल इंडस्ट्री और फिल्म प्रोडक्शन में भी काम कर चुके हैं।

ऋितिका भावनानी
रणवीर सिंह की बड़ी बहन ऋितिका को जानवरों से बेहद लगाव है। वे हमेशा लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं और सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहती हैं।

आदित्य राय
ऐश्वर्या राय बच्चन के भाई आदित्य भारतीय मर्चेंट नेवी में इंजीनियर हैं, और लाइमलाइट से दूर रहते हुए अपनी प्रोफेशनल लाइफ में सफल हैं।

अनिषा पादुकोण
दीपिका पादुकोण की छोटी बहन अनिषा एक प्रोफेशनल गोल्फर हैं। वे 'द लाइव लव लाफ फाउंडेशन' की सीईओ भी हैं, जहां मानसिक स्वास्थ्य के लिए काम किया जाता है।

रश्मिन तेंदुलकर
सचिन तेंदुलकर की बहन रश्मिन भले ही बॉलीवुड से नहीं हैं, लेकिन उनका परिवार सेलिब्रिटी है। रश्मिन शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक कार्यों से जुड़ी रही हैं।

Story continues below Advertisement