गांव-देहात में आपने कई बार देखा होगा कि कुएं का आकार हमेशा गोल होता है। चाहे वो पुराना हो या नया, कुआं कभी चौकोर या तिकोना नहीं होता। ये सिर्फ कोई परंपरागत बनावट नहीं है, बल्कि इसके पीछे ठोस वजहें छुपी होती हैं। आमतौर पर लोग मानते हैं कि पहले से ऐसा बनता आ रहा है इसलिए अब भी वैसा ही बनाया जाता है, लेकिन असल कारण कुछ और है। कुएं के गोल आकार का चुनाव सोच-समझकर किया गया होता है, जो न सिर्फ उसके टिकाऊपन को बढ़ाता है बल्कि उसके काम करने के तरीके को भी बेहतर बनाता है।
