Get App

अफसरों की कुर्सियों पर सफेद तौलिया क्यों? जानिए रोचक वजहें

भारत में सरकारी दफ्तरों में नौकरशाही देश के कामकाज को सुचारु चलाने में अहम भूमिका निभाती है। इन अफसरों की कुर्सियों पर अक्सर सफेद तौलिया देखा जाता है। यह सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि पद, शुद्धता और ब्रिटिशकाल से चली आ रही परंपरा का प्रतीक है, जो आज भी सरकारी दफ्तरों में जारी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 19, 2025 पर 3:57 PM
अफसरों की कुर्सियों पर सफेद तौलिया क्यों? जानिए रोचक वजहें
आईआरएस विकास प्रकाश सिंह के मुताबिक, इस परंपरा की शुरुआत ब्रिटिशकाल में हुई थी।

भारत में सरकारी दफ्तरों में हर विभाग में नौकरशाही का एक अलग ही महत्व है। ये अफसर न केवल देश के प्रशासनिक कामकाज को सही ढ़ंग से चलता हैं, बल्कि जनता और सरकार के बीच पुल का काम भी निभाते हैं। इनके कार्यालयों और उनके रैंक के अनुसार उन्हें कई तरह की सुविधाएं मिलती हैं, जैसे विशेष बैठने की व्यवस्था, ऑफिस उपकरण और अन्य सुविधाएं। लेकिन इनमें से एक चीज जो लगभग सभी अधिकारियों की कुर्सियों पर समान रूप से देखी जाती है, वो है सफेद तौलिया। ये सिर्फ एक साधारण कपड़ा नहीं है, बल्कि इसके पीछे कई कारण और परंपराएं जुड़ी हुई हैं।

कुछ लोग इसे पद और रैंक का प्रतीक मानते हैं, तो कुछ इसे सफाई और शुद्धता का संकेत समझते हैं। ब्रिटिशकाल से चली आ रही ये परंपरा आज भी सरकारी दफ्तरों में कायम है और अफसरों की कुर्सियों पर इसे रखना एक तरह की पहचान और अनुशासन का प्रतीक बन गया है।

ट्विटर पर चर्चा और सवाल

कुछ समय पहले ये विषय ट्विटर पर चर्चा में आया। लोग जिज्ञासु थे कि आखिर अफसरों की कुर्सियों पर सफेद तौलिया क्यों रखा जाता है। फरवरी में भी ये सवाल लोगों के बीच मजाक और बहस का कारण बना। सोशल मीडिया पर कई लोग अपनी राय दे रहे थे, लेकिन कोई निश्चित जवाब नहीं था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें