Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल हो रहे वीडियो में एक डिलीवरी एजेंट को खाना डिलीवर करने के लिए कब्रिस्तान में बुलाया जाता है। इस वीडियो में एक फूड डिलीवरी राइडर रात के समय ऑर्डर देने के लिए कब्रिस्तान जाने से मना कर देता है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो पर कमेंट भी कर रहे हैं। वायरल हो रहे वीडियो में फूड डिलीवरी राइडर लोकेशन पर पहुंचकर रास्ता पूछने के लिए कस्टमर को कॉल करता है।
शुरुआत में यह एक सामान्य डिलीवरी जैसी लगती है, लेकिन जैसे ही ड्रॉप लोकेशन सामने आती है, साफ हो जाता है कि यह डिलीवरी बिल्कुल भी नॉर्मल नहीं है।
लोकेशन पर पहुंचकर डिलीवरी बॉय कस्टमर से फोन करता है। वह पूछता है, "मैम, मैं बिरयानी लेकर लोकेशन पर आ गया हूं। आप कहां पर हैं? मुझे दिख नहीं रहा।" इस पर महिला राइडर से कहती है, “सीधे अंदर आ जाओ” और उसे कब्रिस्तान के भीतर आने के लिए बोलती है। राइडर गेट के बाहर खड़ा होता है और उसकी बाइक की लाइट सामने का रास्ता रोशन कर रही होती है। इसके आगे का माहौल पूरी तरह शांत और डरावना लगता है, ऐसी जगह जहां आमतौर पर लोग रात में जाने से कतराते हैं।
इसके बाद राइडर को पता चलता है कि डिलीवरी की जगह कब्रिस्तान के अंदर है। माहौल देखकर उसे लगता है कि कुछ गड़बड़ है, इसलिए वह अंदर जाने से शांति से मना कर देता है। जाते-जाते वह मजाक में कहता है कि वह बिरयानी पहुंचाने आया है, भूत बनने नहीं। वीडियो पर लोगों ने खूब मजेदार रिएक्शन भी दिए हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
लोगों ने किया मजेदार कमेंट
कुछ यूजर्स ने इस वीडियो पर मजेदार तुलना भी की। एक यूजर ने लिखा, “ये तो स्ट्रेंजर थिंग्स का इंडियन वर्जन लग रहा है।” वही दूसरे यूजर ने डिलीवरी एग्जीक्यूटिव का जिक्र करते हुए लिखा, “तुमने उससे बात करने में बहुत देर कर दी। अगर मैं होता, तो या तो भाग जाता या वहीं बेहोश हो जाता।” वहीं, एक और कमेंट में पूरी रील को बिल्कुल सही बताया गया और लिखा गया, “उसकी आवाज, उसका कॉन्फिडेंस, उसका अंदाज—सब कुछ डरावना है।”