ये हैं भारत में बिकने वाली सबसे मशहूर रम ब्रांड, देखें पूरी लिस्ट

17वीं शताब्दी में कैरिबियन से शुरू हुई रम आज दुनिया भर में कई स्वादों और रूपों में पसंद की जाती है, जैसे सफेद, डार्क और मसालेदार रम। विश्व रम दिवस जुलाई के दूसरे शनिवार को मनाया जाता है, जिसमें रम के इतिहास, स्वाद और परंपरा का जश्न मनाया जाता है

अपडेटेड Jul 12, 2025 पर 20:41
Story continues below Advertisement
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अगर आप घर पर सेलिब्रेशन करना चाहते हैं तो इस नौ खास ब्रांड्स को अपनी लिस्ट में जरूर एड करें (Photo: Canva)
अगर आप घर पर सेलिब्रेशन करना चाहते हैं तो इस नौ खास ब्रांड्स को अपनी लिस्ट में जरूर एड करें (Photo: Canva)

विश्व रम दिवस भारत और एशिया के नए रम ब्रांड्स को सामने लाने का यह अच्छा मौका होता है, जो पारंपरिक स्वाद में अपना खास अंदाज जोड़ते हैं। (Photo: Canva)

मालिबू कोकोनट रम में नारियल और हल्की रम का ट्रॉपिकल स्वाद मिलता है। इसका स्मूथ और फ्रूटी फ्लेवर इसे पार्टी या दोस्तों के साथ किसी भी मौके के लिए एक बढ़िया विकल्प बनाता है। इसकी कीमत लगभग ₹2,000 है।(Photo: Canva)

ओल्ड मोंक एक किफायती और लोकप्रिय डार्क रम है, जिसे वनीला और कारमेल स्वाद के लिए पसंद किया जाता है। यह 7 साल पुरानी ब्लेंड है और इसकी कीमत करीब ₹460 है। इसे आमतौर पर सादा या कोला के साथ पिया जाता है।(Photo: Canva)

बकार्डी एक लोकप्रिय इंटरनेशनल रम ब्रांड है, जिसका व्हाइट रम वैरिएंट भारत में खास तौर पर मोजिटो और डाइक्विरी जैसे कॉकटेल में इस्तेमाल होता है। इसका हल्का स्वाद हर मौके के लिए सही रहता है। इसकी कीमत करीब ₹1,200 है।(Photo: Canva)

मैकडॉवेल्स एक्स सीरीज सिट्रॉन रम, डार्क रम का नया वेरिएंट है, जिसे सोडा या कॉकटेल के साथ पी सकते हैं। यह खासतौर पर नए फ्लेवर पसंद करने वालों के लिए है। इसकी कीमत करीब ₹1,450 है। यह मैकडॉवेल्स की प्रीमियम लाइन का हिस्सा है।(Photo: Canva)

मैकडॉवेल्स एक्स सीरीज डार्क रम एक प्रीमियम रम है, जिसमें मसालों और कारमेल का स्मूद स्वाद मिलता है। यह करीब ₹1,100 में मिलती है और रिच फ्लेवर पसंद करने वालों के लिए बढ़िया विकल्प है।(Photo: Canva)

मकजाई गोवा का एक देसी क्राफ्ट रम ब्रांड है, जो सफेद और गोल्ड दो फ्लेवर में आता है। यह ब्रांड भारत में तेजी से लोगों की पसंद बन रहा है। इसकी कीमत करीब ₹1,350 है।(Photo: Canva)

मैकडॉवेल्स नंबर 1 सेलिब्रेशन एक स्मूद और डार्क रम है। बजट में अच्छी रम चाहने वालों के लिए ये बढ़िया विकल्प है। इसकी कीमत करीब ₹510 है।(Photo: Canva)

कैप्टन मॉर्गन एक पॉपुलर रम है, जिसमें वनीला और दालचीनी जैसे स्वाद होते हैं। यह कॉकटेल या बर्फ के साथ पीने के लिए बढ़िया है। इसकी कीमत करीब ₹1,250 है।(Photo: Canva)

Story continues below Advertisement

डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। शराब पीना सेहत के लिए हानिकाराक होता है।