Israeli Drone Attack: इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच हुए संघर्षविराम के बावजूद लेबनान में तनाव कम नहीं हो रहा है। रविवार को लेबनान-सीरिया सीमा के पास एक इजरायली ड्रोन हमले में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस हमले और मौतों की पुष्टि की है। इजरायल ने साफ किया है कि इस कार्रवाई का मकसद फलस्तीनी उग्रवादी समूह 'इस्लामिक जिहाद' के गुर्गों को खत्म करना था।
