बोलीविया में पैसे से भरा कार्गो प्लेन क्रैश, हादसे में 15 लोगों की मौत, हाईवे पर बिखरे नोट

Bolivia: शुक्रवार को बोलिविया की राजधानी के पास पैसों से भरा एक कार्गो प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। एक अधिकारी ने बताया कि इस दुर्घटना में हाईवे पर लगभग एक दर्जन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, नोट जमीन पर बिखर गए और कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई।

अपडेटेड Feb 28, 2026 पर 7:42 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
बोलीविया में पैसे से भरा कार्गो प्लेन क्रैश, हादसे में 15 लोगों की मौत

Bolivia: शुक्रवार को बोलिविया की राजधानी के पास पैसों से भरा एक कार्गो प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। एक अधिकारी ने बताया कि इस दुर्घटना में हाईवे पर लगभग एक दर्जन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, नोट जमीन पर बिखर गए और कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई।

फायर चीफ पावेल टोवर ने यह स्पष्ट नहीं किया कि मरने वाले लोग विमान में थे या ला पाज एयरपोर्ट के पास हाईवे पर खड़ी कारों में। उन्होंने बताया कि कुछ लोग घायल हुए हैं।

सोशल मीडिया पर जारी तस्वीरों के अनुसार, विमान ला पाज से सटे शहर एल ऑल्टो में वाहनों से टकराने के बाद एक खेत में जा गिरा। यह साफ नहीं है कि दुर्घटना के समय प्लेन टेकऑफ कर रहा था या लैंडिंग के दौरान क्रैश हुआ।


विमान का मलबा, क्षतिग्रस्त कारें और शव सड़क पर बिखरे पड़े थे। टोवर के अनुसार, कम से कम 15 वाहन प्रभावित हुए। दमकलकर्मियों ने विमान में लगी आग को बुझाने में कामयाबी हासिल की।

बता दें कि बोलिवियाई एयर फोर्स का हर्क्यूलिस एयरक्राफ्ट सेंट्रल बैंक से अन्य शहरों में नए नोट ले जा रहा था। वहीं, दुर्घटनास्थल पर बड़ी संख्या में नोट बिखरे पड़े थे।

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

स्थानीय अधिकारियों ने पुष्टि की कि घायलों में जमीन पर मौजूद नागरिक और विमान में सवार लोग दोनों शामिल थे। घायलों को पास के अस्पतालों में ले जाया गया, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे फुटेज में दुर्घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल दिख रहा है, जहां मलबे के चारों ओर भीड़ जमा थी और कुछ लोग जमीन पर बिखरे नोट उठाते नजर आ रहे हैं। स्थानीय अधिकारियों को भीड़ को हटाने के लिए पानी की बौछारों का इस्तेमाल करते हुए भी देखा गया।

एयरपोर्ट को किया गया बंद

दुर्घटना के बाद, एल अल्टो इंटरनेशनल एयरपोर्ट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। बोलिविया की राष्ट्रीय एयरलाइन, बोलिवियाना डी एविएशन ने एक बयान में कहा कि दुर्घटना में शामिल विमान उसके बेड़े का हिस्सा नहीं था।

बता दें कि प्रशासनिक राजधानी ला पाज के पास 4,000 मीटर से अधिक की ऊंचाई पर स्थित एल ऑल्टो, बोलीविया के सबसे अधिक आबादी वाले शहरी केंद्रों में से एक है।

यह भी पढ़ें: Pakistan-Afghanistan War: तालिबान-पाकिस्तान के बीच छिड़ा महासंग्राम, ऑपरेशन 'गजब लिल-हक' के तहत पाक ने मार गिराए 274 अफगान सैनिक

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।