Bomb In Trump Tower: मिडल-ईस्ट में जारी भीषण युद्ध और ईरान के सर्वोच्च नेता की मौत के बाद उपजे तनाव के बीच, न्यूयॉर्क स्थित ट्रंप टावर में एक 'संदिग्ध पैकेट' मिलने से हड़कंप मच गया। सोमवार दोपहर हुई इस घटना को राष्ट्रपति ट्रंप की सुरक्षा में एक बड़ी चूक और उन्हें निशाना बनाने की संभावित साजिश के एंगल से देखा जा रहा है, क्योंकि ईरान पहले ही ट्रंप से बदला लेने की खुली धमकी दे चुका है।
