Get App

Bangladesh: बांग्लादेश में एक और हिंदू की हत्या, पेट्रोल पंप पर रिपन पर कार चढ़ाकर ले ली जान

घटना के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की। कुछ ही समय में अबुल हाशेम और उसके ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया। घटना में इस्तेमाल की गई कार को भी जब्त कर लिया गया है। जांच अधिकारियों ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है और आरोपियों पर हत्या से जुड़े गंभीर आरोप लगाए गए हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 17, 2026 पर 4:27 PM
Bangladesh: बांग्लादेश में एक और हिंदू की हत्या, पेट्रोल पंप पर रिपन पर कार चढ़ाकर ले ली जान
बांग्लादेश में बिना पैसे दिए पेट्रोल लेने को लेकर हुए एक झगड़े में एक हिंदू पेट्रोल पंप कर्मचारी की मौत हो गई।

बांग्लादेश में बिना पैसे दिए पेट्रोल लेने को लेकर हुए एक झगड़े में एक हिंदू पेट्रोल पंप कर्मचारी की मौत हो गई। आरोप है कि एक कार ने जानबूझकर उसे कुचल दिया। इस घटना के बाद लोगों में गुस्सा है और देश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर नई चिंताएं सामने आई हैं। यह घटना बांग्लादेश के राजबारी जिले में हुई। शुक्रवार तड़के, सदर उपजिला के एक फ्यूल स्टेशन पर काम कर रहे 30 वर्षीय रिपन साहा की गाड़ी के नीचे कुचलने से मौत हो गई। रिपन साहा हिंदू समुदाय से थे और घटना के समय ड्यूटी पर थे।

इस मामूली बात पर हुआ था विवाद

पुलिस और स्थानीय लोगों के अनुसार, आरोपी अबुल हाशेम एक काली लैंड क्रूज़र में पेट्रोल पंप पर आया। उसने गाड़ी में पेट्रोल भरवाया, लेकिन पैसे दिए बिना ही वहां से निकलने की कोशिश की। इसी दौरान विवाद बढ़ा और आरोप है कि उसने गाड़ी चढ़ाकर रिपन साहा को कुचल दिया। बताया जा रहा है कि अबुल हाशेम बीएनपी और उसकी युवा इकाई युवो दल का पूर्व नेता रहा है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और लोग दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

पुलिस ने दी ये जानकारी 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें