दीपू चंद्र दास के बाद बुधवार देर रात बांग्लादेश के राजबारी जिले में एक और हिंदू व्यक्ति को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला। मृतक की पहचान 29 साल के अमृत मंडल उर्फ सम्राट के रूप में हुई है, जिन पर पांग्शा उपजिला के होसैंडांगा पुराने बाजार में रात करीब 11 बजे हमला किया गया था और हमले के कुछ ही समय बाद उनकी मौत हो गई।
