Kabul Bomb Blast: काबुल में बम विस्फोट, चीनी रेस्टोरेंट पर आत्मघाती हमले में 6 की मौत...कई लोग घायल

Bomb blast in Kabul : अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक चीनी रेस्टोरेंट पर हुए आतंकी हमले में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो चीनी नागरिक भी शामिल हैं। इस धमाके की जिम्मेदारी आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट खोरासान ग्रुप ने नहीं ली है

अपडेटेड Jan 19, 2026 पर 9:40 PM
Story continues below Advertisement
काबुल में चीनी नागरिकों को निशाना बनाकर आत्मघाती हमला किया गया है।

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में चीनी नागरिकों को निशाना बनाकर आत्मघाती हमला किया गया है। तालिबान प्रशासन के मुताबिक इस विस्फोट में कई लोग मारे गए हैं। मामले से जुड़े सूत्रों ने सोमवार को बताया कि अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक चीनी रेस्टोरेंट पर हुए आतंकी हमले में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो चीनी नागरिक भी शामिल हैं। इस धमाके की जिम्मेदारी अभी तक किसी भी आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट खोरासान ग्रुप ने ली है।

इस ग्रुप ने ली जिम्मेदारी 

तालिबान से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, यह हमला इस्लामिक स्टेट खोरासान ग्रुप (ISIS-K) ने किया है। बताया जा रहा है कि यह हमला अफगानिस्तान में चीनी हितों को निशाना बनाने की एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा था। सूत्रों का कहना है कि ISIS-K, तालिबान के नेतृत्व वाली सरकार और चीन के बीच बढ़ती नजदीकी को अपने लिए खतरा मानता है। आतंकी संगठन का मानना है कि चीन की बढ़ती भागीदारी उसके वैचारिक और रणनीतिक मकसदों के खिलाफ है।इसी वजह से ISIS-K अफगानिस्तान में चीनी नागरिकों और संस्थानों को निशाना बना रहा है।


VVIP है ये इलाका

इससे पहले अफगान अधिकारियों ने बताया था कि काबुल के बीचों-बीच स्थित एक बेहद सुरक्षित इलाके में एक होटल में धमाका हुआ, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।

अफगानिस्तान के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल मतीन कानी ने रॉयटर्स को बताया, “शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस धमाके में कई लोगों की जान गई है और कई घायल हुए हैं।” काबुल पुलिस के प्रवक्ता खालिद जादरान ने कहा कि यह धमाका शहर-ए-नव इलाके में एक होटल को निशाना बनाकर किया गया। यह इलाका व्यावसायिक माना जाता है, जहां बड़े ऑफिस, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और कई दूतावास मौजूद हैं। इसे काबुल के सबसे सुरक्षित इलाकों में से एक माना जाता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।