Get App

'ब्रिटेन में पाकिस्तानी करते हैं चचेरे भाई-बहनों की शादी, फिर पैदा होते हैं मंदबुद्धी बच्चे!' एक्टिविस्ट टॉमी रॉबिन्सन की इस पोस्ट पर मचा बवाल

टॉमी ने इस परंपरा को इस्लामिक इतिहास से जोड़ते हुए इसे देश के लिए खतरा बताया है। अपने वीडियो में टॉमी ने कहा, “मोहम्मद ने अपनी कजन से शादी की थी, लेकिन आज के समय में यह गलत है और इसे ब्रिटेन में रोकना चाहिए। यह प्रथा हमारे देश की अर्थव्यवस्था और स्वास्थ्य व्यवस्था पर भारी असर डाल रही है।” उन्होंने जोर देकर कहा कि इस तरह की शादी अब बंद होनी चाहिए

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 10, 2025 पर 4:55 PM
'ब्रिटेन में पाकिस्तानी करते हैं चचेरे भाई-बहनों की शादी, फिर पैदा होते हैं मंदबुद्धी बच्चे!' एक्टिविस्ट टॉमी रॉबिन्सन की इस पोस्ट पर मचा बवाल
टॉमी के इस बयान पर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं आईं। कई लोगों ने उन्हें नस्लवादी और हेट स्पीच देने वाला बताया।

ब्रिटेन से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें राइट-विंग एक्टिविस्ट टॉमी रॉबिन्सन ने ब्रिटिश पाकिस्तानी समुदाय की चचेरे भाई-बहनों की शादी को बच्चों में जन्मजात दोषों का कारण बताया है। उन्होंने दावा किया कि इस समुदाय के लगभग 76% लोग अपने फर्स्ट कजन से शादी करते हैं और ये वजह है कि ब्रिटेन में जन्मजात दोष के 33% मामले इसी समुदाय से जुड़े हैं। टॉमी ने इस परंपरा को इस्लामिक इतिहास से जोड़ते हुए इसे देश के लिए खतरा बताया है।

अपने वीडियो में टॉमी ने कहा, “मोहम्मद ने अपनी कजन से शादी की थी, लेकिन आज के समय में यह गलत है और इसे ब्रिटेन में रोकना चाहिए। यह प्रथा हमारे देश की अर्थव्यवस्था और स्वास्थ्य व्यवस्था पर भारी असर डाल रही है।” उन्होंने जोर देकर कहा कि इस तरह की शादी अब बंद होनी चाहिए।

सोशल मीडिया पर मिली प्रतिक्रियाएं

टॉमी के इस बयान पर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं आईं। कई लोगों ने उन्हें नस्लवादी और हेट स्पीच देने वाला बताया। एक यूजर ने लिखा, “ये आंकड़े गलत तरीके से पेश किए गए हैं और पूरे समुदाय को बदनाम करना गलत है। अगर असली बात करनी है, तो जागरूकता बढ़ाओ, न कि नफरत फैलाओ।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें