कोलंबियाई सीनेटर मिगुएल उरीबे, जिन्हें जून में बोगोटा में एक पब्लिक रैली के दौरान सिर में गोली मार दी गई थी, उनकी मृत्यु हो गई है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने सोमवार को उनके परिवार के हवाले से यह खबर दी। दक्षिणपंथी विपक्ष के संभावित राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार, 39 साल के उरीबे को 7 जून को शहर में एक रैली के दौरान गोली मार दी गई। उन्हें तीन गोलियां मारी गईं, जिसमें दो उनके सिर में लगीं।
