Saudi-Houthi War: सऊदी अरब की राजधानी रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों के हमले में एक भारतीय की मौत हो गई और 10 अन्य भारतीय घायल हुए हैं। रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने बताया कि इस हमले में 10 भारतीय समेत 300 से अधिक लोग घायल हुए हैं। पिछले एक सप्ताह के दौरान रियाद एयरपोर्ट को निशाना बनाकर किए गए कई हमलों में यह सबसे नया हमला था। शनिवार को हुए इस हमले में भारतीय समेत कुल 13 लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में सऊदी अरब के चार नागरिकों के अलावा बांग्लादेश, फलस्तीन, अमेरिका, मिस्र, जॉर्डन, सीरिया और सूडान के एक-एक नागरिक भी शामिल हैं।
