Get App

Donald Trump: ट्रंप ने खुद को बताया वेनेजुएला का 'कार्यवाहक राष्ट्रपति', तेल भंडार पर भी जमाया कब्जा

Trump On Venezuela: ट्रंप ने एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उन्हें वेनेजुएला का मौजूदा कार्यवाहक राष्ट्रपति दिखाया गया है। पोस्ट में उनके कार्यकाल की शुरुआत जनवरी 2026 बताई गई है। ट्रंप ने कहा, 'हम वेनेजुएला को तब तक चलाएंगे जब तक कि वहां सत्ता का सुरक्षित और उचित हस्तांतरण नहीं हो जाता। हम कोई जोखिम नहीं ले सकते'

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Jan 12, 2026 पर 10:49 AM
Donald Trump: ट्रंप ने खुद को बताया वेनेजुएला का 'कार्यवाहक राष्ट्रपति', तेल भंडार पर भी जमाया कब्जा
ट्रंप ने कहा, 'हम वेनेजुएला को तब तक चलाएंगे जब तक कि वहां सत्ता का सुरक्षित और उचित हस्तांतरण नहीं हो जाता'

Venezuela: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दुनिया को चौंका दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए ट्रंप ने खुद को वेनेजुएला का कार्यवाहक राष्ट्रपति (Acting President of Venezuela) घोषित कर दिया है। ट्रंप ने यह कदम तब उठाया है जब हाल ही में अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को उनके देश से पकड़कर न्यूयॉर्क की जेल में डाल दिया है।

ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट कर मचाई सनसनी 

ट्रंप ने रविवार, 11 जनवरी को एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उन्हें वेनेजुएला का मौजूदा कार्यवाहक राष्ट्रपति दिखाया गया है। पोस्ट में उनके कार्यकाल की शुरुआत जनवरी 2026 बताई गई है। ट्रंप ने कहा, 'हम वेनेजुएला को तब तक चलाएंगे जब तक कि वहां सत्ता का सुरक्षित और उचित हस्तांतरण नहीं हो जाता। हम कोई जोखिम नहीं ले सकते।'

सब समाचार

+ और भी पढ़ें