ट्रंप ने नहीं दिया जेपी मॉर्गन के CEO को फेड चेयरमैन बनने का ऑफर, वॉल स्ट्रीट जर्नल पर बरसे

जेपी मॉर्गन के CEO जेमी डिमन ने भी कन्फर्म किया है कि उनसे फेडरल रिजर्व का चेयरमैन बनने के लिए नहीं कहा गया था। एक खबर यह भी है कि डोनाल्ड ट्रंप, जेपी मॉर्गन पर अगले 2 हफ्तों में मुकदमा करने की योजना बना रहे हैं

अपडेटेड Jan 18, 2026 पर 10:31 AM
Story continues below Advertisement
ट्रंप ने कहा कि दावा पूरी तरह से गलत है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वॉल स्ट्रीट जर्नल की उस रिपोर्ट की आलोचना की है, जिसमें कहा गया था कि उन्होंने जेपी मॉर्गन चेज के CEO जेमी डिमन को फेडरल रिजर्व चेयरमैन का पद ऑफर किया है। सोशल मीडिया पर एक लंबे बयान में, ट्रंप ने कहा कि यह दावा पूरी तरह से गलत है। ऐसा कोई ऑफर कभी नहीं दिया गया। उन्होंने जोर देकर कहा कि अखबार ने वेरिफिकेशन के लिए उनसे कभी कॉन्टैक्ट नहीं किया।

इस हफ्ते की शुरुआत में वॉल स्ट्रीट जर्नल ने रिपोर्ट दी थी कि ट्रंप ने डिमन को अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व का चेयरमैन बनने के लिए नॉमिनेट करने का ऑफर दिया था। हालांकि न्यूज आउटलेट ने यह भी कहा कि जेपी मॉर्गन के बॉस ने इस ऑफर को मजाक समझा।

जेमी डिमन ने भी किया कनफर्म


रॉयटर्स के मुताबिक, जेपी मॉर्गन के CEO जेमी डिमन ने भी कन्फर्म किया है कि उनसे फेडरल रिजर्व का चेयरमैन बनने के लिए नहीं कहा गया था। ऐसा कोई जॉब ऑफर नहीं था। वॉल स्ट्रीट जर्नल ने इससे पहले कहा था कि ट्रंप ने डिमन को अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी का पद ऑफर किया था। लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस दावे को भी खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि इस पद पर पहले से ही स्कॉट बेसेंट बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। मैं यह जेमी को क्यों दूंगा? ऐसा कोई ऑफर नहीं दिया गया था, और न ही इसके बारे में सोचा गया था।"

ग्रीनलैंड पर टकराव: ट्रंप ने यूरोप को दी 10% टैरिफ की धमकी तो EU करने लगा US के साथ ट्रेड डील रोकने की तैयारी

जेपी मॉर्गन पर केस करने वाले हैं ट्रंप

एक खबर यह भी है कि ट्रंप, जेपी मॉर्गन पर अगले 2 हफ्तों में मुकदमा करने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने बैंक पर 6 जनवरी 2021 के विरोध प्रदर्शन के बाद ट्रंप को गलत और अनुचित तरीके से डीबैंक करने का आरोप लगाया है। 6 जनवरी 2021 को U.S. Capitol पर ट्रंप समर्थकों ने हमला किया था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।