OpenAI Pentagon Deal: OpenAI ने शुक्रवार को कहा कि उसने पेंटागन के साथ एक समझौता किया है। इस समझौते के तहत अमेरिकी रक्षा विभाग उसके AI मॉडल को अपने गोपनीय नेटवर्क में इस्तेमाल करेगा। कंपनी ने कहा कि इसमें जरूरी “सुरक्षा उपाय” भी शामिल होंगे। कंपनी के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने इसकी जानकारी दी। बता दें कि यह घोषणा उस समय हुई जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने AI कंपनी Anthropic को बैन कर दिया।
