Get App

Iran-Israel War: भारत-पाकिस्तान में शांति कराई, अब…ईरान-इजराइल युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा दावा

Iran-Israel War: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा, “ईरान और इजरायल को समझौता करना चाहिए, और वे ऐसा करेंगे भी।” उन्होंने आगे लिखा, “जैसे मैंने भारत और पाकिस्तान से कहा था कि वे आपसी समझौते पर आएं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 15, 2025 पर 9:57 PM
Iran-Israel War: भारत-पाकिस्तान में शांति कराई, अब…ईरान-इजराइल युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा दावा
Donald Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को बड़ा दावा किया है।

Donald Trump on India-Pakistan Ceasefire: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को एक बार फिर यह दावा किया कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान को लड़ने से रोका। बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने ये दावा ईरान और इजराइल के बीच जारी घातक संघर्ष के बीच आया है। ट्रंप ने दावा किया है कि उन्होंने पहले भारत और पाकिस्तान के बीच शांति कायम कराई थी और अब वह ईरान-इजराइल युद्ध को भी रोक देंगे। ट्रंप का यह बयान ऐसे वक्त पर आया है जब ईरान और इजराइल एक दूसरे पर मिसाइलें और ड्रोन दाग रहे हैं।

जंग के बीच ट्रंप ने किया दावा

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा, “ईरान और इजरायल को समझौता करना चाहिए, और वे ऐसा करेंगे भी।” उन्होंने आगे लिखा, “जैसे मैंने भारत और पाकिस्तान से कहा था कि वे आपसी समझौते पर आएं। उस समय मैंने अमेरिका और व्यापार को एक जरिया बनाकर दोनों देशों के दो अच्छे नेताओं से बात की और समझदारी से फैसले लेने की दिशा में उन्हें प्रेरित किया, जिससे स्थिति जल्दी काबू में आई।” डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया है कि दोनों देशों के साथ व्यापारिक फायदे को माध्यम बनाकर तनाव कम करने में मदद की। ट्रंप ने पहले भी कई बार यह बात सार्वजनिक रूप से कही है और अब एक बार फिर उन्होंने अपने हालिया बयान में इसे दोहराया है।

भारत-पाकिस्तान को लेकर फिर किया दावा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें