Donald Trump: 'तुम्हें जल्द ही पता चल जाएगा...'; सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर ईरानी हमले से बौखलाया अमेरिका, ट्रंप ने आर-पार का कर दिया ऐलान

Israel-US Iran War: सऊदी अरब के रियाद में अमेरिकी दूतावास पर मंगलवार (3 मार्च) को ईरान ने दो ड्रोन से जबरदस्त हमला किया। हमले के तुरंत बाद रियाद में दूतावास के कंपाउंड में आग लग गई। इस दौरान धमाके की तेज आवाज सुनी गई। अब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी दूतावास पर हुए हमले की निंदा करते हुए ईरान को कड़ी जवाबी कार्रवाई की धमकी दी है

अपडेटेड Mar 03, 2026 पर 8:20 AM
Story continues below Advertisement
Israel-US Iran War: ट्रंप ने ईरान को रियाद में अमेरिकी एम्बेसी पर ड्रोन हमले के बाद खुली चेतावनी दी है

Israel-US Iran War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार (3 मार्च) को ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि सऊदी अरब के रियाद में अमेरिका के दूतावास पर ड्रोन हमले के बाद वॉशिंगटन कड़ा जवाब देगा। ट्रंप ने कहा कि ईरान को जल्द ही पता चल जाएगा कि रियाद में अमेरिकी दूतावास पर हमले और सैनिकों की हत्या पर वाशिंगटन का क्या जवाब है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे कहा कि मुझे नहीं लगता कि ईरान में जमीनी सेना तैनात करने की जरूरत होगी।

इस बीच, ट्रंप ने अमेरिकियों से मिडिल ईस्ट से जल्द से जल्द से निकलने को कहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि ईरान पर अभी सबसे बड़ा हमला बाकी है। उन्होंने व्हाइट हाउस में दिए एक बयान में यह भी कहा कि ईरान से जंग 4-5 हफ्ते चल सकती है। लेकिन जरूरत पड़ने पर इससे ज्यादा समय तक भी अभियान जारी रहेगा।

ईरान की कड़ी चेतावनी


रियाद में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमले के बाद ट्रंप ने कहा, "तुम्हें (ईरान को) जल्द ही पता चल जाएगा कि रियाद में उसके एम्बेसी पर हमले और अमेरिकी सैनिकों की हत्या पर वॉशिंगटन का क्या जवाब है।" मंगलवार को मिडिल ईस्ट में जानलेवा लड़ाई और तेज हो गई। वॉशिंगटन ने अपने नागरिकों से इस इलाके के ज्यादातर हिस्से छोड़ने को कहा है। ट्रंप ने इशारा किया कि ईरान के साथ लड़ाई शुरू में लगाए गए अंदाजे से कहीं ज्यादा लंबी चल सकती है।

'ग्राउंड फोर्स तैनात करने की जरूरत नहीं'

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि ईरान में ग्राउंड फोर्स तैनात करने की जरूरत होगी।" जब पूछा गया कि क्या ट्रंप अमेरिकी साइट्स पर दूसरे संभावित हमलों को लेकर परेशान हैं? इस पर ट्रंप ने जवाब दिया, "नहीं, यह जंग का हिस्सा है। चाहे लोग इसे पसंद करें या नहीं। ऐसा ही होता है।" ट्रंप का यह बयान रियाद में अमेरिकी दूतावास पर ईरानी ड्रोन से हमले के बाद आया है। US स्टेट डिपार्टमेंट के मुताबिक, रियाद में ईरान ने अमेरिकी एम्बेसी पर दो अनमैन्ड एरियल व्हीकल (UAV) ने हमला किया है।

अमेरिकी दूतावास पर ईरान का ड्रोन हमला

सोमवार रात सऊदी अरब के रियाद में US एम्बेसी के ऊपर एक जोरदार धमाका सुना गया। इस दौरान घना धुआं उठता देखा गया। यह मिडिल ईस्ट में वॉशिंगटन का सबसे नया कॉन्सुलेट था जिस पर हमला हुआ। ईरान ने इज़राइली मिलिट्री एक्शन के जवाब में मिसाइलों और ड्रोन की बौछार शुरू की है।

ये भी पढ़ें- Iran Attack Saudi Arabia: रियाद में अमेरिकी दूतावास में जबरदस्त धमाका, ईरान ने 2 ड्रोन से किया सऊदी अरब पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

डिपार्टमेंट ने कहा, "रियाद एम्बेसी पर दो UAV से हमला हुआ है, जो चांसरी की छत और उसके आस-पास के इलाके से टकराए। पोस्ट को सुरक्षित जगह पर रखा गया है और किसी के घायल होने की खबर नहीं है।" सऊदी रक्षा मंत्रालय ने बताया कि US एम्बेसी पर दो ड्रोन से हमला हुआ, जिससे थोड़ी आग लगी और बिल्डिंग को मामूली नुकसान हुआ।

कुवैत को भी बनाया निशाना

सोमवार को इससे पहले कुवैत और जॉर्डन में US एम्बेसी पर भी ईरान ने हमला किया था। जॉर्डन की राजधानी अम्मान में मौजूद अमेरिकी एम्बेसी के स्टाफ को कुछ समय के लिए निकाला गया। जॉर्डन में अमेरिकी दूतावास ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक सिक्योरिटी अलर्ट में कहा, "बहुत सावधानी के तौर पर US एम्बेसी के सभी कर्मचारी खतरे के कारण कुछ समय के लिए एम्बेसी कंपाउंड से चले गए हैं।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।