Israel-US Iran War: ईरान के हमले में अबू धाबी एयरपोर्ट पर 1 की मौत! धमाके से दहल उठा दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट

Israel-US Iran War: ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खोमेनेई की इजरायल और अमेरिका द्वारा किए गए एक बड़े हमले में मौत हो गई है। इसके बाद ईरान ने जवाबी पलटवार करते हुए अबू धाबी और दुबई एयरपोर्ट को निशाना बनाया है। ईरानी हमले में अबू धाबी एयरपोर्ट पर एक शख्स की मौत हो गई है

अपडेटेड Mar 01, 2026 पर 9:07 AM
Story continues below Advertisement
Israel-US Iran War: ईरान के ड्रोन हमले में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) को भारी नुकसान हुआ है

Israel-US Iran War: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के अबू धाबी में जायद इंटरनेशनल एयरपोर्ट और दुनिया के सबसे बिजी इंटरनेशनल ट्रैफिक वाले दुबई एयरपोर्ट को ईरानी हमले के बाद भारी नुकसान हुआ है। ईरान पर अमेरिका और इजरायल के मिसाइल हमलों एवं उसके बाद उस इलाके में अमेरिकी बेस को निशाना बनाकर किए गए जवाबी हमलों की वजह से मिडिल ईस्ट से आने-जाने वाली कई फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गई हैं।

एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक, अबू धाबी एयरपोर्ट पर एक एशियाई नागरिक की मौत हो गई। जबकि सात दूसरे अन्य घायल हो गए हैं। इसके अलावा दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी चार लोगों के घायल होने की खबर है।

अबू धाबी एयरपोर्ट ने X पर एक पोस्ट में लिखा, "अबू धाबी में अधिकारी जायद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ड्रोन से हुए हमले पर कार्रवाई कर रहे हैं। इसमें एक एशियाई नागरिक की मौत हो गई और 7 घायल हो गए। लोगों से अपील है कि वे अफवाहें न फैलाएं। सिर्फ ऑफिशियल सोर्स पर भरोसा करें। अपडेट दिए जाएंगे।" ईरानी हमले के बाद दुबई एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है।


ईरान के मिसाइल हमले में दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट क्षतिग्रस्त हो गया है। ईरान के हमले में UAE को भारी नुकसान हुआ है। दुबई के ऑइकॉनिक जगहों को ईरानी मिसाइलों ने निशाना बनाया है। दुबई निवासी माया तनेजा शनिवार को तेज धमाकों की आवाज सुनकर घबरा गई। उन्होंने हड़बड़ाहट में अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को फोन करना शुरू कर दिया।

उन्होंने कहा, "लोगों का हालचाल जानने के दौरान मुझे बहरीन में रहने वाले मेरे एक रिश्तेदार का फोन आया। उन्होंने भी अपने आसपास धमाकों की आवाज सुनी। ऐसा लगता है कि पूरा क्षेत्र हमलों की चपेट में है।"

तनेजा अकेली नहीं हैं जिनका दिन डर के साये में बीता। शनिवार को ईरान पर इजरायल-अमेरिका के संयुक्त हमले के बाद पूरे खाड़ी क्षेत्र ने एक ऐसे भयावह समय का सामना किया। इसकी आशंका वे महीनों से जता रहे थे। लेकिन इसका उन्होंने कभी अनुभव नहीं किया था।

जैसे ही ईरान ने संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन और कतर में एक साथ मिसाइलें दागीं, नागरिक घरों के अंदर ही रहे। उनमें भय का माहौल दिखा। अबू धाबी में रहने वाली भारतीय AI सलाहकार निदा सैयद के लिए आज की सुबह काफी डरावनी रही, जब जेट विमान उनके इलाके के बहुत करीब से गुजरे।

निदा ने बताया, "हमें सचमुच इमारत के भूमिगत तल में भागना पड़ा। लगभग एक घंटे तक इंतजार करने के बाद ही हम वापस लौटे।" हमलों की खबरों के बाद सायरन की तेज आवाजें सुनाई दीं। सोशल मीडिया पर लोग इस स्थिति के वीडियो और तस्वीरें साझा कर रहे हैं।

ये भी पढ़े- Ali Khamenei: अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद ईरान में 40 दिन का राष्ट्रीय शोक, ईरानी मीडिया ने बताया 'शहीद'

शारजाह में रहने वाले बीमा पेशेवर शाजी ने अस्थिर स्थिति के बीच विश्वसनीय जानकारी की कमी पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा, "इतनी सारी फर्जी खबरें और पुराने वीडियो सच बताकर फैलाए जा रहे हैं, जिससे भ्रम बढ़ता है। सभी को आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करना चाहिए और बिना पुष्टि वाली जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।