Pakistan Earthquake: भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान से बड़ी खबर आ रही है। पाकिस्तान में आज तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिएक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.8 थी। फिलहाल किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। भूकंप आने के बाद लोगों को दहशत फैल गई। लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकलने लगे।
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी की रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार दोपहर करीब 1 बजे पाकिस्तान के इस्लामाबाद के पास 5.8 तीव्रता का भूकंप आया। इसका केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर अंदर था। इसके झटके जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में भी महसूस किए गए।
पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, शनिवार दोपहर पाकिस्तान के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। राजधानी इस्लामाबाद, रावलपिंडी, अटक, चकवाल और पंजाब के अन्य शहरों में लोगों ने तेज झटके महसूस किए। इसके अलावा, खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के पेशावर, मर्दन, मोहमंद और शबकदर जैसे शहरों में भी भूकंप के झटके दर्ज किए गए। विशेषज्ञों के अनुसार, 5.5 से 5.8 तीव्रता वाला भूकंप मध्यम श्रेणी का होता है, लेकिन अगर इसका केंद्र ज़मीन के बहुत करीब हो, तो इससे नुकसान की आशंका बढ़ जाती है।
स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, भूकंप के बाद पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में किसी तरह के नुकसान या किसी के घायल होने की खबर नहीं है। हालांकि, अभी और जानकारी का इंतजार है।बता दें कि भूकंप का झटका इतना तेज था कि पाकिस्तान के साथ-साथ उनका असर भारत में भी देखने को मिला है। भूकंप का झटका महसूस होते ही लोग अपनी जान बचाने के लिए खुले इलाके की ओर दौड़े।