Get App

Indonesia Earthquake: 7.6 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से दहला इंडोनेशिया! 1 व्यक्ति की मौत, सुनामी का अलर्ट जारी

Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में 7.6 तीव्रता का बेहद शक्तिशाली भूकंप आया है। मोलुका सागर में भूकंप आया, जिसके बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। स्थानीय मीडिया के हवाले से न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने गुरुवार (2 अप्रैल) सुबह बताया कि इंडोनेशिया के मनाडो इलाके में मलबा गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Apr 02, 2026 पर 9:10 AM
Indonesia Earthquake: 7.6 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से दहला इंडोनेशिया! 1 व्यक्ति की मौत, सुनामी का अलर्ट जारी
Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में 7.6 तीव्रता का भूकंप आने के बाद सुनामी की लहरें उठने से 1 व्यक्ति की मौत हो गई

Indonesia Earthquake: गुरुवार (2 अप्रैल) सुबह उत्तरी मोलुका सागर में 7.6 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आने के बाद इंडोनेशिया के पूर्वी हिस्से में जोरदार झटके महसूस किए गए। इससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कुछ समय के लिए सुनामी की चेतावनी भी जारी की गई। इस भूकंप के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि इलाके की कई इमारतें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। स्थानीय मीडिया के हवाले से न्यूज एजेंसी 'रॉयटर्स' ने बताया कि इंडोनेशिया के मनाडो इलाके में मलबा गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई

रॉयटर्स के अनुसार, यह भूकंप स्थानीय समय के अनुसार सुबह लगभग 7:48 बजे आया। इसका केंद्र फिलीपींस के तट से लगभग 580 किलोमीटर दक्षिण और मलेशिया के सबा से 1,000 किलोमीटर दूर स्थित था। रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि बिटुंग शहर और टेरनेट शहर में 10 से 20 सेकंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए।

इंडोनेशिया की राष्ट्रीय आपदा एजेंसी ने एक बयान में कहा, "हालांकि यह स्थिति अपेक्षाकृत छोटी है। फिर भी झटकों (आफ्टरशॉक्स) की आशंका के चलते इसमें अभी भी सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।" एजेंसी ने आगे बताया कि शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, कई घरों और एक चर्च को मामूली से मध्यम स्तर का नुकसान पहुंचा है। अभी नुकसान का विस्तृत आकलन किया जा रहा है।

BBC की रिपोर्ट के अनुसार, सुनामी की चेतावनी अब हटा ली गई है। वेबसाइट ने हवाई स्थित पैसिफिक सुनामी वार्निंग सेंटर के हवाले से बताया, "उपलब्ध सभी डेटा के आधार पर इस भूकंप से सुनामी का खतरा अब टल गया है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें